More
    HomeCrimeDelhi के वेलकम इलाके में ताबड़तोड़ फायरिंग, कारोबारी की मौत

    Delhi के वेलकम इलाके में ताबड़तोड़ फायरिंग, कारोबारी की मौत

    Published on

    spot_img

    देश की राजधानी Delhi में आपराधिक घटना कम होने का नाम नहीं ले रही है।

    Delhi में आपराध की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला पूर्वी दिल्ली के वेलकम थाना क्षेत्र का है। शुक्रवार की रात अपराधियों ने यहाँ ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है। फायरिंग में नदीम नाम के शख्स की मौत हो गई है।

    गोलीबारी में हुई एक शख्स की मौत

    जानकारी के अनुसार Delhi के वेलकम थाना क्षेत्र के कबीर नगर में शुक्रवार की बाइक सवार बदमाशों ने लूटपाट करने की कोशिश की। तीन दोस्त रात में फैक्ट्री में काम करके वापस लौट रहे थे। तभी अचानक से बंदूकधारी बदमाशों ने तीनों दोस्तों से सामान छीनने की कोशिश की। लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने उनपर फायरिंग कर दी।

    फायरिंग में कारोबारी और उसके दोस्तों के घायल होने के बाद बदमाशों ने उनकी मोबाइल और स्कूटी लूटकर मौके से भाग गए। वहीं अपनी बाइक मौके पर ही छोड़ गए। घायल हालात में कारोबारी नदीम व उसके दोस्त को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने नदीम को मृत घोषित कर दिया। Delhi पुलिस ने पूरे मामले में हत्या और हत्या के प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

    दिवाली पर हुआ था डबल मर्डर

    आपको बता दें कि दिवाली की रात Delhi में डबल मर्डर की घटना को अंजाम दिया गया था। दिल्ली पुलिस ने बताया था कि गुरुवार को उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शाहदरा में दिवाली के दिन डबल मर्डर हुआ था। दिवाली के दिन शाहदरा में चाचा-भतीजा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वहीं इस घटना में 10 वर्षीय बच्चा घायल हो गया था।

    शहादरा में 40 वर्षीय आकाश शर्मा अपने भतीजे ऋषभ शर्मा और बेटे कृष शर्मा दिवाली मना रहे थे। इसी दौरान रात के करीब 8 बजे उन पर हमला किया गया। मृतक के परिवार और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावर स्कूटर पर आए और आकाश के पैर छुए। फिर उस पर और अन्य लोगों पर गोलियां चला दी थी।  

    Latest articles

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...

    More like this

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...
    00:09:36