More
    HomeNationalUP BJP President Election: नए बॉस के लिए अभी यूपी बीजेपी को...

    UP BJP President Election: नए बॉस के लिए अभी यूपी बीजेपी को करना होगा इंतजार, जानिए वजह; चर्चा में ये नाम

    Published on

    spot_img

    UP BJP President Election: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ-उत्तर प्रदेश में भी नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर चर्चा है। इसी बीच खबर है कि यूपी में प्रदेश चुनाव फिलहाल टाल दिया गया है। दरअसल, अभी कमान संभाल रहे भूपेंद्र चौधरी का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। मंथन से लेकर दावेदारी तक की दौड़भाग शुरू हो चुकी है। माना जा रहा है कि दिल्ली में चल रहे चुनाव के घमासान को देखते हुए ही केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का लखनऊ दौरा टल गया। इसके बाद यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव पर अभी विराम लग गया है।बता दें कि पीयूष गोयल को को यूपी प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के लिए केंद्रीय चुनाव अधिकारी बनाया गया है। गौरतलब है कि यूपी में हर हाल में जनवरी महीने तक नए प्रदेशाध्यक्ष का चुनाव होना था। इसी सिलसिले में पीयूष गोयल को लखनऊ आना था लेकिन उनका दौरा टलने के बाद इस प्रक्रिया को रोक दिया गया है।

    ऐसे में उम्मीद है कि फरवरी में इसकी प्रक्रिया शुरू होगी। नतीजन ,अभी यूपी बीजेपी को अपने नए बॉस के लिए इंतजार करना पड़ेगा। बूथ कमिटी के गठन के बाद मंडल और फिर जिला अध्यक्षों का चुनाव होगा। इसके बाद ही प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर मुहर लगेगी। इसके लिए बीजेपी जातिगत बैलेंस के साथ ही रणनीति पर काम कर रही है। चर्चा ये भी है कि बीजेपी यूपी की कमान ओबीसी या दलित चेहरे को दे सकती है। ऐसे में इस रेस में कई नाम सामने आ रहे हैं। आइए मुख्य नामों पर गौर करते हैं।

    यूं तो फ़िलहाल यूपी बीजेपी की कमान भूपेंद्र चौधरी संभाल रहे हैं, हालांकि उनका कार्यकाल पूरा हो गया है। हालांकि, पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का झुकाव मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को ही यूपी बीजेपी की कमान दिया जाना है। दरअसल, भूपेंद्र चौधरी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के शेष बचे कार्यकाल को पूरा कर रहे थे। ऐसे में पश्चिम यूपी में जाट सियासत को साधने के लिए बीजेपी बड़े जाट नेता भूपेंद्र चौधरी को एक बार फिर यूपी बीजेपी की कमान सौंप सकती है। मालूम हो कि भूपेंद्र चौधरी राष्ट्रीय नेतृत्व के भी करीबी माने जाते हैं।

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...