More
    HomeNationalप्रदेशUP By-Election Results: यूपी में नौ सीटों के लिए मतगणना जारी, रुझानों...

    UP By-Election Results: यूपी में नौ सीटों के लिए मतगणना जारी, रुझानों में बीजेपी 6 और सपा 3 सीटों पर आगे

    Published on

    spot_img

    UP By-Election Results 2024: उत्तर प्रदेश में नौ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है। अभी तक के रुझानों के मुताबिक, बीजेपी 6 सीटों पर जबकि समाजवादी पार्टी 3 सीटों पर आगे चल रही है।

    कानपुर की सीसामऊ में सबसे कम 20 राउंड और मुरादाबाद की कुंदरकी, करहल, फूलपुर व मझवां में सबसे अधिक 32 राउंड में मतगणना होगी।

    मीरापुर, कुंदरकी, गाजियाबाद, खैर, करहल, सीसामऊ, फूलपुर, कटेहरी और मझवां विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है।

    मतगणना स्थल की त्रिस्तरीय सुरक्षा की गई है। सुरक्षा-व्‍यवस्‍था कायम रखने के ल‍िए मतगणना स्‍थल पर पुल‍िस बल तैनात क‍िया गया है। मतगणना के दौरान कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है।

    मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, गाजियाबाद, अलीगढ़, मैनपुरी, कानपुर नगर, प्रयागराज, अम्बेडकर नगर और मिर्जापुर में मतगणना हो रही है। चुनाव आयोग ने मतगणना के लिए नौ प्रेक्षक तैनात किए गये हैं।

    समस्त मतगणना और सीलिंग सीसीटीवी की निगरानी में हुई है। विधान सभा उप निर्वाचन 2024 में कुल 90 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। मतगणना सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पर्याप्त मात्रा में केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती भी की गयी है। मतगणना स्थल की सुरक्षा हेतु त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था है।

    प्रथम स्तर की सुरक्षा मतगणना स्थल से 100 मीटर की परिधि पर है, जहां क्षेत्रीय पुलिस बल तैनात हैं। द्वितीय स्तर की सुरक्षा मतगणना स्थल के गेट पर है, जहां राज्य पुलिस बल तैनात हैं।

    तृतीय स्तर की सुरक्षा मतगणना हाल के लिए है जो कि सीएपीएफ की निगरानी में है। ज्ञात हो कि यूपी की नौ व‍िधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को उपचुनाव हुए थे। कुल 90 उम्मीदवारों ने अपनी भाग्य आजमाया था।

    इस चुनाव में भाजपा आठ व उसकी सहयोगी रालोद एक सीट पर किस्मत आजमा रही है। सपा इस चुनाव में कांग्रेस के समर्थन से सभी नौ सीटों पर लड़ रही है। जबकि बसपा भी सभी सीटों पर अकेले ही मैदान में थी।

    Latest articles

    Karnataka SIR में 1.1 करोड़ से ज्यादा मतदाता रिकॉर्ड हटाए जाने का दावा, 62 लाख नाम ‘Permanently Shifted’ श्रेणी में; प्रक्रिया पर उठे गंभीर...

    बेंगलुरु: कर्नाटक (Karnataka) में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान बड़ी...

    गुजरात के Morbi में कुएं का पानी लगातार हिलता दिखा, भूकंप नहीं बल्कि भूजल रिचार्ज है वजह: विशेषज्ञ

    गुजरात | मोरबी: गुजरात के मोरबी (Morbi) जिले के एक गांव में कुएं का...

    Greater Noida Authority की कथित लापरवाही से 6 वर्षीय बच्चे की मौत, कार्रवाई की मांग तेज

    ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) की कथित लापरवाही के कारण एक...

    Ghaziabad: सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों के बीच जमकर मारपीट, CCTV वीडियो वायरल

    Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित एक रिहायशी सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों...

    More like this