UP News: उत्तर प्रदेश में बिजली चोरी के एक मामले में समाजवादी पार्टी के नेता पर 54 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। सपा नेता फिरोज खान पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष बताए जा रहे हैं।
बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता नवीन गौतम के मुताबिक, फिरोज खान के खिलाफ 20 अक्टूबर को संभल में मामला दर्ज किया गया था।
नवीन गौतम ने बताया, “20 अक्टूबर को हयातनगर के पक्का बाग में निरीक्षण के दौरान फिरोज खान के निजी दफ्तर में बिजली चोरी पकड़ी गई।”
फिरोज खान के खिलाफ विद्युत अधिनियम, 2003 की धारा 135 के तहत विद्युत चोरी निरोधक पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की गई।
बिजली विभाग की जांच में पता चला कि फिरोज खान के निजी दफ्तर में 2012 से कोई मीटर नहीं लगाया गया था और कोई वैध बिजली कनेक्शन नहीं था।
निरीक्षण रिपोर्ट के अनुमोदन के बाद फिरोज खान पर 54 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
बिजली विभाग ने फिरोज खान को 15 दिन के भीतर अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस भी भेजा है।
सपा नेता का कहना है कि यह मामला राजनीतिक मकसद से उन्हें झूठे आरोपों में फंसाने के लिए दायर किया गया है।


