More
    HomeEntertainment8 साल बाद अपने पति से तलाक लेंगी Urmila Matondkar! ऐसे शुरू...

    8 साल बाद अपने पति से तलाक लेंगी Urmila Matondkar! ऐसे शुरू हुई थी इनकी लव स्टोरी

    Published on

    spot_img

    बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) ने अपने आठ साल पुराने पति मोहसिन अख्तर मीर से तलाक लेने की खबर आ रही है।

    उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) ने कोर्ट में तालाक की अर्जी दी है। बता दें कि उनकी शादी 4 फरवरी, 2016 को हुई थी। उनकी शादी कई कारणों से सुर्खियों में बनी रही थी। उर्मिला मातोंडकर और मोहसिन अख्तर मीर की शादी अंतरधार्मिक होने के कारण भी सुर्खिया में थी। साथ ही जोड़े के बीच 10 साल उम्र का अंतर होने के कारण भी शादी चर्चा में बनी हुई थी। शादी के 8 साल बाद दोनों ने कोर्ट के समझ तालाक की अर्जी डाली हुई है। हालांकि उनके अलग होने के पीछे के सटीक कारण का पता नहीं चल पाया है। मुंबई की एक अदालत के सूत्रों ने तलाक की अर्जी की पुष्टि की है।

    2014 में शुरू हुई थी प्रेम कहानी

    उर्मिला (Urmila Matondkar) और मोहसिन की प्रेम कहानी 2014 में एक हाई-प्रोफाइल शादी से शुरू हुई, जब वे पहली बार डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​की भतीजी की शादी में मिले थे। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री उर्मिला और कश्मीर के बिजनेसमैन और मॉडल मोहसिन के बीच जल्द ही रिश्ता बन गया। 2016 में उन्होंने एक निजी और अंतरंग समारोह में अपनी शादी का जश्न मनाया, जिसमें केवल करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल हुए थे।

    मूल रूप से कश्मीर के रहने वाले मोहसिन अख्तर मीर महज 21 साल की उम्र में अपने सपनों को साकार करने के लिए मुंबई चले आए थे। वह इट्स ए मैन्स वर्ल्ड It’s A Man’s World (2009), लक बाय चांस Luck by Chance (2009), मुंबई मस्त कलंदर Mumbai Mast Kallander (2011), और बी.ए. पास B.A. Pass (2012) जैसी बॉलीवुड फिल्मों में दिखाई दे चुके है। कुछ समय बाद अभिनय छोड़कर मोहसिन ने मॉडल की दुनिया में कदम रखा और वह डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​के फैशन लेबल के साथ जुड़ गए।

    उर्मिला और मोहसिन का रिश्ता सोशल मीडिया पर खुशहाल दिखता था। सोशल मीडिया पर वे अक्सर अपने निजी जीवन से जुड़ी तस्वीर साझा करते रहे है। मोहसिन ने शादी की 6वीं सालगिरह पर इंस्टाग्राम पर उर्मिला के नाम एक प्यार संदेश पोस्ट किया था। जिसमें उन्होंने अपनी शादी को सफल बनाने के लिए किए गए हर काम के लिए उर्मिला को धन्यवाद दिया था।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...