More
    HomeCrimeसावधान! बच्चों को गंदे वीडियो दिखाकर दुष्कर्म करता था ये शख्स, अब...

    सावधान! बच्चों को गंदे वीडियो दिखाकर दुष्कर्म करता था ये शख्स, अब पुलिस की गिरफ्त में

    Published on

    spot_img

    क्या आप जानते हैं कि आपका बच्चा किन लोगों की संगत में है, वो जब घर से बाहर जाता है तो किन के साथ वक्त बिताता है. अगर आपको ये नहीं पता तो सावधान हो जाएं, क्योंकि मेरठ से ऐसी ही एक डराने वाली खबर आई है.

    उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक गांव है मैनापुठी. इस गांव में एक शख्स रहता है, जिसकी उम्र 35 साल है. इसका नाम है अजीत उर्फ गज्जू. अजीत फिलहाल मेरठ के सरूरपुर थाना पुलिस की गिरफ्त में है. आप जब उस पर लगे आरोप को जानेंगे तो डर जाएंगे. अजीत के निशाने पर होते थे उसके आसपास रहने वाले छोटे बच्चे, जिन्हें ये अपनी हवस का शिकार बनाता था. ये उन्हें ब्लैकमेल भी किया करता था.

    बच्चों को कैसे बनाता था शिकार
    आज के दौर में मोबाइल पर गेम खेलना काफी आम है. कई बच्चे और टीनएज लड़के मोबाइल पर गेम खलते हैं. इसी बात का फायदा अजीत ने उठाया. उसने सबसे पहले गांव के किशोरों को अपने घर पर ग्रुप में गेम खेलने के लिए बुलाया. जब बच्चे और किशोर उसके घर आने लगे तो वो उन्हें अकेले में गंदे वीडियो दिखाता. इसके बाद वो किशोरों के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाता था. वो अपनी इस हरकत का वीडियो भी बना लेता था, वीडियो बनाने के लिए उसने अपने कमरे में खुफिया कैमरा भी लगा रखा था.

    वीडियो को वायरल करने की धमकी
    एक बार वीडियो बन जाता तो अजीत अपना शिकार बने बच्चों और किशोरों को वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करने लगता था. वो वीडियो वायरल करने की धमकी देता और उनसे पैसे वसूलता था. माना जा रहा है कि आरोपी अब तक 30 से ज्यादा किशोरों को अपना शिकार बना चुका है.

    कैसे पकड़ा गया आरोपी?
    जब गांव के कुछ किशोर डरे सहमे रहने लगे, तो उनक परिवारवालों को शक हुआ. किशोरों से पूछा गया तो उन्होंने अजीत के काले कारनामे की पोल खोली. इसके बाद गांव के 6 परिवारों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और पुलिस ने अजीत को गिरफ्तार कर लिया.

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this