More
    HomeNationalकिसानों के बीच पहुंची Vinesh Phogat, बोलीं- 'अपने हक के लिए आंदोलन...

    किसानों के बीच पहुंची Vinesh Phogat, बोलीं- ‘अपने हक के लिए आंदोलन करना पड़े तो करिए’

    Published on

    spot_img

    13 फरवरी 2024, ये वो तारीख है तब किसानों ने शंभू बॉर्डर पर कूच किया था। अब उनके आंदोलन को 200 दिन पूरे हो गए हैं। किसान अपनी मांगों को लेकर अभी भी डटे हुए हैं लेकिन सरकार की ओर से उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला है। इस बीच पहलवान Vinesh Phogat शनिवार को शंभू बॉर्डर पर पहुंचीं। विनेश फोगाट ने किसानों से बात की। साथ ही, मीडिया के सवालों का भी जवाब दिया।

    ‘हर कोई मजबूरी में आंदोलन करता है’
    किसान आंदोलन पर बात करते हुए विनेश फोगाट कहती हैं, ‘हर कोई मजबूर होकर ही आंदोलन का रास्ता चुनता है, आंदोलन लंबा चलता है तो लोगों में उम्मीद जगती है। मुझे लगता है कि अपने हक को पाने के लिए अगर सड़क पर भी आना पड़े तो डरना नहीं चाहिए।’

    Vinesh Phogat ने कहा, ‘अपने लोग सड़क पर बैठेंगे तो देश तरक्की कैसे करेगा? मुझे लगता है कि अपने हक के लिए सड़क पर आना चाहिए।’

    किसानों को चाहिए MSP की गारंटी
    किसान आंदोलन में सबसे मुख्य मांग MSP कानून को लेकर है। किसानों का कहना है कि सरकार की ओर से सभी फसलों पर MSP की गारंटी होनी चाहिए। फरवरी में किसानों ने दिल्ली की ओर मार्च निकाला था. लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया था. अब खबर है कि किसान बड़ी संख्या में शंभू बॉर्डर, खनौरी और रतनपुरा बॉर्डर पर जुट सकते हैं.

    Latest articles

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...

    More like this

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...
    00:09:36