भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) की फॉर्म टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय साबित हो रही है। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू सीरीज में फ्लॉप रहने के बाद भारत को अपने पूर्व कप्तान से काफी उम्मीद है।
ऑस्ट्रेलिया में कोहली (Virat Kohli) का रिकॉर्ड भी शानदार रहा है। इसी बीच पर्थ टेस्ट मैच की पहली पारी में विराट ने टीम और अपने फैंस को निराश ही किया है।
विराट कोहली (Virat Kohli) ने 12 गेंदों पर महज 5 रनों की पारी खेली और हेजलवुड की गेंद पर उस्मान ख्वाजा की गेंद पर आउट हो गए। इस तरह उनकी खराब फॉर्म में एक और कड़ी जु़ड़ गई है।
इसके अलावा कोहली (Virat Kohli) ने भारतीय गेंदबाजी के दौरान कैच भी छोड़ दिया। जसप्रीत बुमराह की गेंद पर विराट कोहली ने मार्नश लाबुशेन का आसान कैच ड्रॉप कर दिया। इस शानदार गेंद पर मार्नस लाबुशेन के बल्ले का किनारा निकला, जिस पर कोहली ने ज्यादा मूवमेंट नहीं की और कैच पकड़ने की जल्दबाजी में गेंद को ड्रॉप कर बैठे।
विराट (Virat Kohli) आमतौर पर बढ़िया क्षेत्ररक्षक माने जाते हैं लेकिन साल 2011 से अब तक कम से कम 100 मौके हासिल करने वाले खिलाड़ियों में कोहली का कैच ड्रॉप करने का प्रतिशत काफी ज्यादा है। यह आंकड़ा कोहली की कैच पकड़ने की क्षमता पर सवाल भी खड़े करता है।
कोहली (Virat Kohli) ने इस अवधि में 29.6 प्रतिशत कैच छोड़े हैं और उनसे ज्यादा कैच छोड़ने के प्रतिशत के मामले में केवल जेम्स एंडरसन ही उनसे आगे हैं।
हालांकि एंडरसन एक गेंदबाज हैं जो कभी अपनी फील्डिंग क्षमताओं के कारण नहीं जाने जाते थे। अगर सिर्फ बल्लेबाजों की बात की जाए तो विराट कोहली ने साल 2011 से अब तक सर्वाधिक कैच छोड़े हैं।
पर्थ टेस्ट में पहले ही दिन इंडिया ऑल आउट हो गई।


