More
    HomeSportsVirat Kohli हुए 36 साल के, इन 6 रिकॉर्ड्स ने बनाया 'क्रिकेट...

    Virat Kohli हुए 36 साल के, इन 6 रिकॉर्ड्स ने बनाया ‘क्रिकेट का किंग’

    Published on

    spot_img

    भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) आज यानी 5 नवंबर को अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं।

    इस साल कोहली अपना जन्मदिन भारत में ही मना रहे हैं। आज से ठीक एक साल पहले आज के दिन ही कोहली ने अपने करियर का 49वां वनडे शतक जड़ा था। वहीं, आज उनके सामने अच्छा प्रदर्शन करने का प्रेशर बना हुआ है। पूरी भारतीय टीम और फैंस उनके फॉर्म में वापस आने की उम्मीद लगाकर बैठे हुए हैं।

    Virat Kohli के नाम दर्ज है 27 हजार से अधिक रन

    विराट कोहली ने 538 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 27134 रन बनाए हैं। विराट कोहली 2011 वनडे विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। विराट कोहली ने 2013 में ICC चैंपियंस ट्रॉफी जीताने में अहम योगदान दिया था। विराट कोहली हाल ही में ICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा थे।

    टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय टी20 से संन्यास ले लिया था। Virat Kohli ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। आइए उनके कुछ बेहतरीन रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

    अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में Virat Kohli के रिकॉर्ड्स–

    1. Virat Kohli के पास वनडे क्रिकेट के किसी एक सीरीज में सबसे अधिक रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड है। पिछले साल भारत में हुए वर्ल्ड कप में कोहली ने 765 रन बनाने के साथ यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था। हालांकि, भारत फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार गया था। लेकिन कोहली को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला था।
    2. साल 2023 में विराट ने सचिन तेंदुलकर का सबसे अधिक वनडे शतक बनाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। सचिन के 49 शतक थे, जबकि कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में अपने 50वें शतक के साथ इस कीर्तिमान को अपने नाम कर लिया।
    3. Virat Kohli अंतरराष्ट्रीय टी20 में दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। विराट कोहली से आगे भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा हैं। कोहली ने 4,188 रन बनाए जबकि रोहित के नाम 4,231 रन हैं। इस साल भारत के विश्व कप जीतने के बाद दोनों खिलाड़ियों ने टी20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।
    4. कोहली के पास टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज पुरस्कार जीतने का रिकॉर्ड भी है। उनके नाम इस फॉर्मेट में कुल सात पुरस्कार हैं।
    5. वनडे क्रिकेट में 13,000 रन सबसे तेजी से बनाने का रिकॉर्ड भी विराट कोहली के नाम ही है। विराट कोहली ने 267 पारियों में इस कृतिमान को रचा था। उन्होंने सचिन तेंदुलकर के 321 पारियों का रिकॉर्ड को तोड़ दिया था।
    6. विराट कोहली के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (टेस्ट, वनडे, टी20) में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज पुरस्कार जीतने का रिकॉर्ड है। विराट कोहली के पास कुल 21 पुरस्कार हैं।  

    ऑस्ट्रेलिया दौरे पर विराट कोहली पर होगी नजर

    भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले Virat Kohli को एक हफ्ते का आराम दिया गया है। इसके बाद वह अपने साथियों के साथ ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होंगे।

    बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पहला टेस्ट 22 नवंबर को पर्थ में खेला जाएगा। विराट कोहली के लिए अगले कुछ महीने अहम होंगे। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में उनके अनुभव का इस्तेमाल करने की कोशिश करेगी।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...