Masked Aadhaar card: हम भारतवासियों के लिए आधार कार्ड पहचान का महत्वपूर्ण दस्तावेज बन चुका है।
होटल बुकिंग से लेकर ट्रैवल करने तक कई जगहों पर आधार कार्ड की मांग की जाती है। हालांकि हर जगह पूरा आधार नंबर दिखाने की जरूरत नहीं होती है। यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी (UIDAI) ने डिजिटल युग में सुरक्षा को देखते हुए खास तरह का आधार कार्ड निकाला है। इसे मास्क्ड आधार कार्ड (Masked Aadhaar card) कहते हैं।
अब UIDAI ने मास्क्ड आधार कार्ड डाउनलोड करने का विकल्प दे दिया है। मास्क्ड आधार कार्ड (Masked Aadhaar card) पर पूरा आधार नंबर नहीं दिखता है।
मास्क आधार कार्ड (Masked Aadhaar card) का मुख्य उद्देश्य आधार नंबर को सुरक्षित रखना है। आधार कार्ड में 12 अंकों का एक यूनिक आईडी होता है। जिसे आमतौर पर पहचान प्रमाण के लिए इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन, इस संख्या का दुरुपयोग होने का खतरा हमेशा बना रहता है। मास्क आधार कार्ड (Masked Aadhaar card) इस समस्या का समाधान देता है।
मास्क आधार कार्ड (Masked Aadhaar card) में आपके आधार नंबर को छुपा दिया जाता है और इसके बजाय आपको एक नया मास्क नंबर दिया जाता है। यह मास्क नंबर सीमित समय के लिए वैध होता है। मास्क आधार (Masked Aadhaar card) आपकी पहचान को सुरक्षित रखने में मदद करता है। मास्क नंबर के माध्यम से किसी भी बाहरी व्यक्ति को आपकी व्यक्तिगत जानकारी का पता नहीं चलता है। चलिए जानते हैं कि आप कैसे मास्क आधार कार्ड को डाउनलोड कर सकते है।
स्टेप 1: UIDAI की वेबसाइट पर जाएं
- सबसे पहले, UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाएं।
- My Aadhaar टैब पर क्लिक करें।
- Download Masked Aadhaar का विकल्प चुनें।
स्टेप 2: आधार संख्या या VID एंटर करें
- अपना 12 अंकों का आधार संख्या या 14 अंको का VID लिखें।
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी एंटर करें।
- इसके बाद आपके मोबाइल या ईमेल पर भेजा गया कोड एंटर करें।
-Login बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 3: मास्क आधार का चयन करें
- Download Masked Aadhaar टैब पर क्लिक करें।
- इसके बाद Masked Aadhaar PDF विकल्प को चुनें।
- मास्क आधार को डाउनलोड कर ले।
आपको बता दें कि मास्क्ड आधार कार्ड (Masked Aadhaar card) में आपके आधार नंबर के आखिरी 4 अंक, नाम, जन्म तिथि और पता ही दिखाई देता है। आप अपना मास्क्ड आधार कार्ड mAadhaar ऐप से भी डाउनलोड कर सकते है।


