More
    HomePublic Topसांवली सूरत, तीखे नैन नक्श…कौन हैं 'Mahakumbh ki Mona Lisa'? सोशल मीडिया...

    सांवली सूरत, तीखे नैन नक्श…कौन हैं ‘Mahakumbh ki Mona Lisa’? सोशल मीडिया पर हुई वायरल

    Published on

    spot_img

    Mahakumbh ki Mona Lisa: महाकुंभ के मौके पर संगम नगरी प्रयागराज में भक्तों का जमावड़ा है। एक तरफ जहां साधु-संतों और श्रद्धालुओं की भारी की भीड़ है। वहीं आए दिन कुछ न कुछ वायरल भी हो रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर बीच एक लड़की की तस्वीरें और वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं। दरअसल इस लड़की ने अपनी खूबसूरती से लोगों का ध्यान खुद की तरफ खींचा। वहीं सोशल मीडिया पर लोग उसे ‘महाकुंभ की मोनालिसा’ कहने लगे हैं। आइए जानते हैं कौन है महाकुंभ की मोनालिसा?

    हाल ही में प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में हर्षा रिछारिया ने अपनी खूबसूरती से सबका ध्यान खींच लिया था। अब महाकुंभ में एक माला बेचने वाली महिला अपनी सुंदरता को लेकर चर्चा में है। महाकुंभ की मोनालिसा असला में इंदौर से हैं, वो कुंभ के मेले में रुद्राक्ष की माला बेचती है। इनकी सादगी भरी सुंदरता और कत्थई आंखों ने हर किसी को अपना दीवाना बना दिया है। हालांकि, अभी तक इस महिला का नाम सामने नहीं आया है। लेकिन अपने तीखे नैन-नक्श की वजह से वह आकर्षण का केंद्र बन गई है। सोशल मीडिया पर उसकी तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, यहां तक कि यूजर्स उसकी तुलना मोनालिसा से कर दी है।मोनालिसा की मासूमियत और खूबसूरती की वजह से महाकुंभ में शामिल लोग उसके साथ सेल्फी लेने के लिए परेशान नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर ने एक वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो में शख्स माला बेचने वाली लड़की से बातचीत करता नजर आता है। वह कहता कि आप की खूबसूरत आंखों की वजह से ही लोग आपके साथ फोटो खिंचवाते है। जिसके जवाब में वह कहती है कि वह अब वायरल है। हाथों में माला लेकर मेला क्षेत्र में व्यापार करने वाली इस लड़की के साथ तस्वीर खिंचाने लिए पीछे खड़े लोगों को भी देखा जा सकता है।

    इससे पहले सोशल मीडिया पर सुंदर साध्वी के नाम से हर्षा रिछारिया भी खूब वायरल हुई हैं। बीते दिनों महाकुंभ में हर्षा रिछारिया कैमरे में कैद हो गईं।इस दौरान वो साध्वी के भेष में दिखी और लोगों ने उन्हें ‘साध्वी हर्षा’ के रूप में पहचान लिया।सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने उन्हें सबसे खूबसूरत साध्वी का टाइटल भी दे दिया। हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद हर्षा ने खुद सामने आकर इस बारे में अपनी सफाई भी दी। उन्होंने कहा कि मैं अभी साध्वी बनने की दिशा में कदम बढ़ा रही हूं, लेकिन मैं पूरी तरह से साध्वी नहीं बनी हूं। साधु बनने के लिए एक दीक्षा और संस्कार की ज़रूरत होती है, जो मैंने अभी तक नहीं ली है। बता दें कि हर्षा रिछारिया का सोशल मीडिया पर भी एक बड़ा फॉलोविंग है। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 8.7 लाख फॉलोअर्स हैं। हर्षा धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों पर कंटेंट पोस्ट करती हैं, और उनके प्रोफाइल पर धार्मिक विचारों, ध्यान और साधना से जुड़े वीडियो होते हैं। हालांकि, उनका एक पुराना वीडियो हैं जिसमे वह मॉडर्न लाइफस्टाइल जीती हुई नजर आई।हालांकि बीते कई दिनों से विवाद में रहने के बाद हर्षा रिछारिया ने महाकुंभ छोड़ने का भी ऐलान कर दिया है।

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...