More
    HomeNationalAbdul Kalam की जयंती पर क्यों मनाया जाता है विश्व छात्र दिवस

    Abdul Kalam की जयंती पर क्यों मनाया जाता है विश्व छात्र दिवस

    Published on

    spot_img

    भारत के पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइलमैन के नाम से प्रसिद्ध डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम (Abdul kalam) का जन्म 15 अक्टूबर को हुआ था।

    आज पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम (Abdul kalam) की जयंती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम (Abdul kalam) की जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। पीएम मोदी ने उनका जीवन सभी भारतीयों के लिए प्रेरणा का स्रोत बताया है।

    पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि प्रसिद्ध वैज्ञानिक और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को उनकी जयंती पर सादर श्रद्धांजलि। पीएम ने आगे लिखा, उनका विजन और चिंतन विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में देश के बहुत काम आने वाला है।

    पीएम मोदी ने पोस्ट में एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में दोनों नेताओं की एक साथ कई तस्वीरें है। प्रधानमंत्री ने कहा, “डॉ. कलाम के लिए दो बातें स्वाभाविक थीं – सहजता और सरलता। इस दुनिया में दो प्रकार के लोग होते हैं: पहले वे जो अवसरों की तलाश करते हैं और दूसरे वे जो चुनौतियों का सामना करते हैं। डॉ. कलाम हमेशा चुनौतियों की तलाश में रहते थे।”

    डॉ. कलाम की जयंती पर मनाया जाता है विश्व छात्र दिवस

    एपीजे अब्दुल कलाम (Abdul kalam) की जयंती को विश्व छात्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। शिक्षा के क्षेत्र में उनके बहुमूल्य योगदान को देखते हुए उनहें यह उपाधि दी गई है। 15 अक्टूबर को मनाया जाने वाला विश्व छात्र दिवस दुनिया भर में छात्रों को शिक्षा के महत्व को रेखांकित करता है। विश्व छात्र दिवस छात्रों को अपने सपनों को हासिल करने के लिए प्रेरणा देता है। शिक्षा और विकास के प्रति कलाम (Abdul Kalam) के समर्पण के सम्मान में संयुक्त राष्ट्र ने 15 अक्टूबर को विश्व छात्र दिवस के रूप में नामित किया था।

    संयुक्त राष्ट्र की ओर से पहली बार वर्ष 2010 में भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की 79वीं जयंती को विश्व छात्र दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा की थी। उसके बाद से हर साल विश्व छात्र दिवस को 15 अक्तूबर को मनाया जाता है।

    अब्दुल कलाम का दृढ़ विश्वास था कि व्यक्तिगत और सामाजिक परिवर्तन लाने के लिए शिक्षा सबसे शक्तिशाली उपकरण है। उन्होंने छात्रों को बड़े सपने देखने और अपने सपनों को साकार करने के लिए दृढ़ता के साथ काम करने के लिए प्रोत्साहित किया करते थे। कलाम ने अपना पूरा जीवन शिक्षा और छात्रों के कल्याण के लिए समर्पित किया था।

    आपको बता दें कि भारत के मिसाइल मैन के नाम से प्रसिद्ध एपीजे अब्दुल कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को हुआ था। वे 2002 से 2007 तक भारत के राष्ट्रपति रहे थे। एपीजे अब्दुल कलाम एक प्रसिद्ध वैज्ञानिक थे जिन्होंने भारत के अंतरिक्ष और मिसाइल कार्यक्रमों में अहम योगदान दिया था।

    Latest articles

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...

    More like this

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...
    00:09:36

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...