More
    HomeNationalमोदी सरकार ने PAN 2.0 किया लॉन्च, पुराने पैन कार्ड से कितना...

    मोदी सरकार ने PAN 2.0 किया लॉन्च, पुराने पैन कार्ड से कितना है अलग?

    Published on

    spot_img

    केंद्र सरकार ने पैन कार्ड को लेकर एक बड़ी घोषणा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट बैठक में PAN 2.0 को मंजूरी दे दी है।

    मोदी सरकार के इस फैसले के बाद पैन कार्ड बदल जाएगा और नया क्यूआर कोड वाला PAN कार्ड लॉन्च किया जाएगा। अब पुराने पैन कार्ड के जगह नया क्यूआर कोड वाला पैन देखने को मिलेगा।

    मोदी सरकार ने दी PAN 2.0 की मंजूरी

    केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट बैठक में लिए गए बड़े फैसलों की जानकारी देते हुए बताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पैन 2.0 की मंजूरी दे दी है। मंत्री ने बताया कि नया PAN कार्ड अपग्रेडेड होगा। इस PAN कार्ड की मदद से अब सभी टैक्सपेयर्स की पहचान आसानी से उजागर हो पाएगी। उन्होंने आगे कहा कि ये PAN कार्ड हर तरफ से बेनेफिट्स वाला साबित होगा।

    ई-गवर्नेंस पहल है नया पैन कार्ड- अश्विनी वैष्णव

    अश्विनी वैष्णव ने PAN 2.0 के बारे में और जानकारी देते हुए बताया कि PAN 2.0 प्रोजेक्ट एक ई-गवर्नेंस पहल है। PAN 2.0 का उद्देश्य पैन ऑथेंटिकेशन से लेकर पैन के इस्तेमाल को आसान और सुरक्षित बनाना है। अश्विनी वैष्णव ने आगे कहा की, इस प्रोजेक्ट का टारगेट टैक्स पेयर्स को एक बेहतर डिजिटल अनुभव प्रदान करना है।

    दरअसल पैन 2.0 प्रोजेक्ट के जरिए जारी किए जाने वाले इन क्यूआर कोड वाले पैन कार्ड से बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है। इसमें टैक्स पेयर्स के रजिस्ट्रेशन से लेकर कई तरह के बेनेफिट देखने को मिलेंगे। PAN 2.0 पूरी तरह से डिजिटल होने की वजह से इससे जुड़ी सभी सर्विसेज को आसानी से इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसके अलावा कार्ड होल्डर का डेटा ज्यादा सुरक्षित रहेगा। पैन 2.0 की सबसे खास बात ये है कि टैक्सपेयर्स को ये QR PAN मुफ्त में जारी किया जाएगा।

    देश में 1972 से लागू है पैन कार्ड

    आपको बता दें कि अभी पूरे देश में पुराना पैन कार्ड ही इस्तेमाल किया जा रहा है। यह पैन कार्ड साल 1972 से लगातार जारी है। भारत में कुल 78 करोड़ लोगों के पास पैन कार्ड है। अगर आपका पैन कार्ड 10, 20 या 30 साल पुराना हो गया है तो पैन कार्ड के ऊपर लिखा डिटेल धुंधला हो जाता है।

    साथ ही उस पर किए गए हस्ताक्षर भी धुंधली हो जाते है। ऐसे में नागरिकों को पैन कार्ड इस्तेमाल करने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इसी को मद्देनजर रखते हुए केंद्र सरकार ने नया पैन कार्ड लॉन्च करने का निर्णय लिया है।

    पैन कार्ड के जरिए आयकर विभाग रखता है नजर

    सरकार ने पुराने पैन कार्ड को बदलने के लिए कोई भी आदेश नहीं दिया है। हालांकि पैन कार्ड मुख्य रूप से टैक्स उद्देश्यों के लिए है लेकिन इसे अक्सर पहचान के प्रमाण के रूप जाना जाता है। ऐसे में किसी भी असुविधा से बचने के लिए ये जरूरी है कि पैन कार्ड में लिखी जानकारी स्पष्ट हो, ताकी पहचान आसानी से हो सके।

    आपको बता दें कि, पैन नंबर 10 अंकों का होता है और ये ही एक आइडेंटिटी प्रूफ होता है जो इनकम टैक्स विभाग जारी करता है। इस पैन नंबर के जरिए आयकर विभाग किसी भी इंसान के लेनदेन पर नजर रखता है।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...