More
    HomeCrimeWest Bengal में 10 साल की बच्ची का अपहरण और हत्या, गुस्साए...

    West Bengal में 10 साल की बच्ची का अपहरण और हत्या, गुस्साए लोगों ने पुलिस पर किया हमला

    Published on

    spot_img

    पश्चिम बंगाल (West Bengal) में ट्रेनी महिला डॉक्टर (Trainee Doctor) के साथ रेप और हत्या का मामला अभी ठंडा नहीं हुआ था, कि राज्य से एक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आ गई।

    पश्चिम बंगाल (West Bengal) के दक्षिण 24 परगना जिले में एक 10 वर्षीय बच्ची का अपहरण कर हत्या कर दी गई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया। इस घटना के बाद बीजेपी (BJP) ने ममता सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

    पश्चिम बंगाल (West Bengal) के दक्षिण 24 परगना के जयनगर से कक्षा 4 में पढ़ने वाली 10 वर्षीय बच्ची का अपहरण कर बेरहमी से हत्या की गई है। बच्ची के साथ कथित तौर पर रेप (Rape) भी किया गया है। घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोग में गुस्सा है। गुस्साए लोगों ने पुलिस चौकी के बाहर प्रदर्शन किया। लोगों ने चौकी परिसर में खड़ी गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़ भी की।

    पुलिस (Police) ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। खबर है कि आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। आरोपी का नाम मोस्ताकिन सरदार बताया गया है। आरोपी की नजर बच्ची पर उस वक्त पड़ी जब वो ट्यूशन पढ़ने के लिए जाया करती थी।

    आरोपी ने पुलिस को बताया कि घटना से दो दिन पहले उसने बच्ची को आइसक्रीम खिलाई थी। घटना वाले दिन वो बच्ची को अपनी साइकिल पर बिठा कर सुनसान जगह लेकर गया था। जहां उसने बच्ची को अपना शिकार बनाया और फिर गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

    जब बच्ची ट्यूशन के बाद घर नहीं पहुंची तो उसके माता पिता ने उसकी तलाश शुरू की। बताया गया है कि शुक्रवार रात करीब 8 बजे बच्ची के माता पिता ने पुलिस के पास गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई। पुलिस ने शनिवार दोपहर को आरोपी को गिरफ्तार किया। जिसके बाद आरोपी पुलिस को उस जगह लेकर गया जहां बच्ची की लाश पड़ी थी।

    घटना के बाद बीजेपी ने ममता सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। बीजेपी के कार्यकर्ता पुलिस प्रशासन और राज्य सरकार के खिलाफ मार्च निकाल रहे हैं।

    Latest articles

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...

    More like this

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...
    00:09:36