More
    HomeCrimeRG Kar Case: कोलकाता अस्पताल रेप और हत्या मामले में पूर्व प्रिंसिपल...

    RG Kar Case: कोलकाता अस्पताल रेप और हत्या मामले में पूर्व प्रिंसिपल Sandeep Ghosh और SHO गिरफ्तार

    Published on

    spot_img

    कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष (Sandeep Ghosh) और ताला थाने के एसएचओ (SHO) पर सीबीआई की गाज गिरी है। सीबीआई (CBI) ने संदीप घोष (Sandeep Ghosh) और अभिजीत मंडल (Abhijit Mandal) को गिरफ्तार कर लिया है। इन पर रेप और मर्डर से जुड़े सबूत मिटाने का आरोप लगा है।

    कोलकाता के आरजी कर (RG Kar) मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी महिला डॉक्टर के रेप और मर्डर के मामले में बड़ा अपडेट आया है। मामले की जांच कर रही सीबीआई (CBI) ने कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष (Sandeep Ghosh) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी संदीप घोष पहले ही सीबीआई की हिरासत में था। इस मामले में ताला पुलिस स्टेशन के एसएचओ अभिजीत मंडल (Abhijit Mandal, SHO) को भी गिरफ्तार किया गया है।

    सीबीआई ने शनिवार रात को अदालत में याचिका दायर करके आरोप लगाया कि एसएचओ अभिजीत मंडल (Abhijit Mandal, SHO) ने साजिश के तहत FIR दर्ज करने में देरी की। उसपर केस से जुड़े सबूत मिटाने का आरोप भी लगाया गया है। वहीं, सीबीआई के मुताबिक संदीप घोष ने ‘मुख्य आरोपी और दूसरे सह-आरोपियों, अगर कोई हो, को बचाने के दुर्भावनापूर्ण इरादे से अपराध किया है।’

    संदीप घोष को आरजी कर (RG Kar) कॉलेज और अस्पताल में वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। संदीप घोष का पॉलीग्राफ टेस्ट भी कराया जा चुका है। अब संदीप घोष पर सबूत मिटाने के आरोप लगे हैं।

    31 वर्षीय ट्रेनी महिला डॉक्टर के रेप और मर्डर के मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट ने सीबीआई को इन्वेस्टिगेशन की प्रोग्रेस रिपोर्ट सौंपने के लिए 3 सप्ताह का वक्त दिया था। उम्मीद जताई जा रही है कि सीबीआई 17 सिंतबर को कोर्ट में अपनी रिपोर्ट पेश करेगी।

    Latest articles

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...

    More like this

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...
    00:09:36