More
    HomeNationalDelhi में टूटा 101 साल पुराना रिकॉर्ड, दिसंबर में हुई सबसे अधिक...

    Delhi में टूटा 101 साल पुराना रिकॉर्ड, दिसंबर में हुई सबसे अधिक बारिश

    Published on

    spot_img

    देश की राजधानी में Delhi में ठंड का सितम जारी है। दिल्ली में पिछले दो दिन से लगातार बारिश हो रही है।

    दिसंबर में एक दिन में अब तक की सबसे अधिक बारिश रिकॉर्ड किया गया है। शनिवार को सुबह 8:30 बजे तक Delhi ने 24 घंटे में 41.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। यह दिसंबर में एक दिन में अब तक की सबसे अधिक बारिश थी। इससे पहले 3 दिसंबर 1923 को दिल्ली में 75.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई थी।

    Delhi एनसीआर में गिरा तापमान

    बारिश का असर दिल्ली के आस-पास के इलाकों पर भी पड़ा। दिल्ली एनसीआर में तापमान में गिरावट देखने को मिली। दिल्ली एनसीआर में पारा 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दिल्ली में लगातार दो दिन से बारिश होने के कारण दिल्ली में वायु गुणवत्ता में भी कुछ सुधार देखने को मिला। दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 179 दर्ज किया गया है।

    मैसम विभाग ने जारी किया है Yellow अलर्ट

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार और रविवार को भी Delhi में Yellow अलर्ट जारी किया है। जिसमें हल्की बारिश और तूफान की संभावना जताई गई थी। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 2024 के दिसंबर में 42.8 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। जो पिछले 27 साल में सबसे अधिक थी।

    बारिश के कारण दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में भरा जलभराव

    मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पालम में 31.4 मिमी, लोधी रोड में 34.2 मिमी, रिज में 33.4 मिमी, दिल्ली विश्वविद्यालय में 39 मिमी और पूसा में 35 मिमी बारिश दर्ज की गई। पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वी हवाओं के प्रभाव के कारण दिल्ली और इसके आस-पास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और आंधी-तूफान देखने का मिल रहा है। बारिश के कारण Delhi-एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में जलभराव भी देखने को मिला।

    Delhi का AQI हुआ कम

    मौसम विभाग ने शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है। लगातार बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में है। लेकिन कुछ स्थानों जैसे आनंद विहार, सीरी फोर्ट और मुंडका में AQI 200 के पार दर्ज किया गया है।

    Latest articles

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...

    More like this

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...
    00:09:36

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...