More
    HomeNationalChennai Air Show: 5 लोगों की मौत, विपक्ष ने राज्य सरकार को...

    Chennai Air Show: 5 लोगों की मौत, विपक्ष ने राज्य सरकार को घेरा

    Published on

    spot_img

    चेन्नई में रविवार को भारतीय वायु सेना ने एक एयर शो (Chennai Air Show) का आयोजन किया था। एयर शो के दौरान 5 लोगों की मौत हो गई और 100 के करीब बीमार हो गए। इस घटना को लेकर सियासत शुरू हो गई है।

    चेन्नई के मरीना एयर फील्ड में 92वें भारतीय वायुसेना दिवस समारोह के मौके पर आयोजित एयर शो (Chennai Air Show) में लड़ाकू विमानों ने रोमांचकारी प्रदर्शन किया। एयर एडवेंचर शो में लड़ाकू विमान सुखोई Su-30MKI और सारंग हेलीकॉप्टर ने हिस्सा लिया।

    चेन्नई में एयर शो को देखने के लिए दर्शकों का हुजूम जमा हुआ था। कड़ी धूप के बावजूद भी दर्शक सुबह 11 बजे से ही मरीना बीच पर जमा होने लगे थे। एयर शो के दौरान दम घुटने के कारण 5 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 100 से ज्यादा लोगों की गर्मी के चलते तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार देर शाम तक पांच लोगों की मौत होने की पुष्टि हो चुकी थी। वहीं अभी 40 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शहर के अलग-अलग अस्पतालों में 150 से अधिक लोगों ने डिहाइड्रेशन के कारण इलाज करवाया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि एयर शो के दौरान भगदड़ नहीं मची थी।

    इस कार्यक्रम (Chennai Air Show) को IAF द्वारा व्यापक रूप से प्रचारित किया गया था। जिसके कारण मरीना बीच पर तकरीबन 12 लाख से अधिक दर्शक शो देखने पहुंचे थे। दर्शक सुबह 7 बजे से ही मरीना बीच पर जमा होना शुरू हो गए थे। एयर शो सुबह 11.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक हुआ था।

    एयर शो (Chennai Air Show) को देखने के लिए बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक सभी आए थे। हालांकि, जब दोपहर 1 बजे कार्यक्रम समाप्त हुआ तो पूरी भीड़ ने एक ही बार में मरीना बीच से निकलना शुरू कर दिया। अधिक संख्या में लोग होने के कारण पुलिस सही से प्रबंधन नहीं कर पाई और और जल्द ही मरीना बीच के आसपास भीड़ जमा हो गई। जिसके कारण मरीना बीच के आस-पास एक घंटे से अधिक समय तक आवाजाही बाधित रही।

    विपक्ष ने सरकार पर किया हमला

    इस घटना (Chennai Air Show) को लेकर विपक्ष ने सरकार पर हमला बोला है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इस घटना के लिए तमिलनाडु की सत्तारूढ़ डीएमके सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।

    अन्नामलाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “मैं यह सुनकर स्तब्ध हूं कि चेन्नई मरीना बीच पर ‘एयर शो’ कार्यक्रम के दौरान भीड़ के कारण 5 लोगों की मौत हो गई है और 200 से अधिक लोग घायल हो गए है। इसका एकमात्र कारण यह है कि डीएमके सरकार ने एयर शो देखने आए लोगों के लिए बुनियादी सुविधाएं और पर्याप्त परिवहन व्यवस्था प्रदान नहीं की थी। राज्य सरकार ने जनता की सुरक्षा का ध्यान नहीं रखा।”

    बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने Chennai Air Show के दौरान लोगों की मौत के लिए डीएमके सरकार और मुख्यमंत्री को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा, “चेन्नई एयर शो में पांच लोगों की दुखद मौत और 200 से अधिक लोगों का अस्पताल में भर्ती होना कोई त्रासदी नहीं है, यह एक राज्य प्रायोजित हत्या और आपदा है जिसके लिए डीएमके सरकार और मुख्यमंत्री सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं क्योंकि उनकी और सरकार की प्राथमिकता वंशवाद और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देना है।”

    पूनवाला ने कहा- “मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, डीएमके सरकार इस घटना के लिए जिम्मेदार हैं…मुख्यमंत्री को एक कदम नीचे आकर इसकी जवाबदेही लेनी चाहिए।”

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...