More
    HomeNationalJammu Kashmir में आतंकी हमला! 7 की मौत, हाई अलर्ट जारी

    Jammu Kashmir में आतंकी हमला! 7 की मौत, हाई अलर्ट जारी

    Published on

    spot_img

    Jammu Kashmir के गगनगीर में रविवार को एक आतंकवादी हमला हुआ। इस आतंकवादी हमले में सात लोगों की जान चली गई है।

    आतंकवादी हमले में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जम्मू कश्मीर पुलिस ने इस घटना में एक डॉक्टर और 6 मजदूरों की मौत होने की पुष्टि की है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई गई है। सेना ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। इस हमले का मास्टरमाइंड शेख सज्जाद गुल को बताया जा रहा है। आतंकवादी घने जंगल में छुपे हुए हैं। सुरक्षाबल ने गगनगीर के जंगलों के आसपास हाई अलर्ट जारी कर दिया है।

    सुरंग बना रहे मजदूर पर किया हमला

    Jammu Kashmir के गांदरबल जिले में श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सुरंग का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी सुरंग के पास आतंकवादियों ने हमला कर दिया। हमले में एक डॉक्टर और छह मजदूर की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के गुंड इलाके में एक सुरंग परियोजना पर काम चल रहा था। देर शाम मजदूर और अन्य कर्मी जब अपने शिविर में वापस लौट रहे थे तब कुछ आतंकवादियों ने उनपर हमला कर दिया।

    पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों ने मजदूरों के समूह पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। जिसके कारण 7 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया की पांच घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

    सीएम ने हमले की कड़ी निंदी की

    Jammu Kashmir के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि सोनमर्ग क्षेत्र के गगनगीर में गैर-स्थानीय मजदूरों पर कायरतापूर्ण हमले की बेहद दुखद खबर सामने आई है। ये लोग इलाके में एक प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजना पर काम कर रहे थे। इस आतंकवादी हमले में 7 लोगों की मौत हो गई है और 2-3 अन्य घायल हो गए हैं। मैं निहत्थे निर्दोष लोगों पर हुए इस हमले की कड़ी निंदा करता हूं और उनके प्रियजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।

    हमले के पीछे जो भी है, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा- LG मनोज सिन्हा

    Jammu Kashmir के उपराज्यपाल ने कहा कि मैं गगनगीर में नागरिकों पर हुए जघन्य आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करता हूं। मैं लोगों को आश्वस्त करता हूं कि इस घृणित कृत्य के पीछे जो भी लोग हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। हमने जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और सुरक्षा बलों को पूरी आजादी दी है। हमारे बहादुर जवान जमीन पर हैं और वे सुनिश्चित करेंगे कि आतंकवादियों को उनकी कार्रवाई के लिए भारी कीमत चुकानी पड़े। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। दुख की इस घड़ी में पूरा देश परिवारों के साथ एकजुटता से खड़ा है।

    गगनगीर में हुआ आतंकी हमला कायरतापूर्ण है- अमित शाह

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि Jammu Kashmir के गगनगीर में नागरिकों पर किया गया आतंकी हमला कायरतापूर्ण है। इस जघन्य कृत्य में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें हमारे सुरक्षा बलों से कड़ी प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ेगा। अपार दुःख की इस घड़ी में, मैं मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

    शपथ ग्रहण के चार दिन के अंदर हुआ 2 बड़ा आतंकी हमला

    Jammu Kashmir में विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद से ही आतंकवादी हमला करने के फिराक में बैठे हुए थे। उमर अब्दुल्ला ने 16 अक्टूबर को जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लिया था। उनके शपथ ग्रहण समारोह के दो दिन बाद ही यानी 18 अक्टूबर को शोपियां में एक प्रवासी मजदूर की हत्या कर दी गई थी। Jammu Kashmir के शोपियां जिले के जैनपुरा इलाके में बिहार के रहने वाले अशोक चौहान को आतंकियों ने मार दिया था। सेना इस हत्याकांड के दोषियों की तलाश शुरू कर दी है। रविवार यानी 20 अक्टूबर को फिर से आंतकियों ने हमला किया और इस हमले में 7 लोगों की मौत हो गई है।

    हाल ही में सुरक्षा बलों ने Jammu Kashmir के उरी सेक्टर में संयुक्त अभियान चलाकर एक आतंकी को मार गिराया था। श्रीनगर स्थित चिनार कॉर्प्स ने बताया कि आतंकवादी के पास से एक AK राइफल, दो AK मैगजीन, 57 गोलियां, दो पिस्तौल, तीन पिस्तौल मैगजीन और अन्य युद्ध सामग्री बरामद की गई है।

    सुरक्षा बलों ने क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी रखा हुआ है। भारतीय सेना ने बताया कि उरी में संभावित घुसपैठ के बारे में खुफिया सूचना के आधार पर संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया गया था। बॉर्डर के नजदीक संदिग्ध गतिविधियों को देखा गया और आतंकियों को चुनौती दी गई। जिसके बाद आतंकियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। सैनिकों ने भी जवाबी कार्रवाई में एक आंतकवादी को मार गिराया।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...