नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) 16 अक्टूबर यानी बुधवार को जम्मू-कश्मीर के सीएम पद की शपथ लेंगे।
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए उमर अब्दुल्ला को न्योता भेजा है।
उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) के पास इस समय अपनी पार्टी के 42 समेत कुल 55 विधायकों का समर्थन है।
नेशनल कॉन्फ्रेंस के वाइस प्रेसिडेंट उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) ने उपराज्यपाल के प्रधान सचिव के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट किया है।
जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने उन्हें जम्मू-कश्मीर में नई सरकार बनाने का न्योता दिया है।
जम्मू-कश्मीर नए सीएम और उनके मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण बुधवार 11:30 बजे श्रीनगर के SKICC में होगा।
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन ने बहुमत हासिल किया है। गठबंधन में शामिल नेशनल कॉन्फ्रेंस को सबसे ज्यादा 42, कांग्रेस को 6 और CPI (M) को एक सीट मिली है।
AAP ने भी डोडा सीट पर जीत दर्ज की है और पार्टी ने नई सरकार को समर्थन देने का वादा किया है। इनके अलावा 5 निर्दलीय विधायकों ने भी उमर अब्दुल्ला सरकार को समर्थन दिया है।
जम्मू-कश्मीर में इससे पहले 2014 में विधानसभा चुनाव हुए थे। जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के बाद पहली बार विधानसभा चुनाव हुए हैं।
जम्मू-कश्मीर में 2018 से राष्ट्रपति शासन लागू था, जिसे पिछले दिनों हटा लिया गया है।


