More
    HomeNationalप्रदेशHaryana की 70 फीसदी आबादी के पास कैसे पहुंचा BPL कार्ड, सैनी...

    Haryana की 70 फीसदी आबादी के पास कैसे पहुंचा BPL कार्ड, सैनी सरकार कराएगी जांच

    Published on

    spot_img

    Haryana की नायब सिंह सैनी सरकार ने BPL श्रेणी में आने वाले लोगों की जांच कराने की बात कही है।

    Haryana की जनसंख्या 2.8 करोड़ है। हरियाणा की आबादी का 70 फीसदी यानी 1.98 करोड़ लोग BPL की श्रेणी में है। BPL की श्रेणी में आने वाले लोगों को राज्य सरकार कई तरह के लाभ मिलते हैं।

    आपको बता दें कि हरियाणा की प्रति व्यक्ति आय अधिक है। वहीं इतनी संख्या में BPL कार्ड धारक कैसे बन गए, यह जांच का विषय है। मुद्दा तूल पकड़ने के बाद हरियाणा सरकार ने मामले की जांच करवाने की बात कही है।

    सैनी सरकार कराएगी जांच

    Haryana सरकार का कहना है कि हम एक स्वतंत्र एजेंसी से इस मामले की जांच करवाएंगे। अभी तक हरियाणा में सेल्फ डिक्लेरेशन का नियम है। सेल्फ डिक्लेरेशन के तहत नागरिक खुद ही बताता है कि वह BPL कैटेगरी में आता है या नहीं।

    अगर कोई नागरिक कहता है कि वह BPL है तो राज्य सरकार ऐसा मान लेती है। इस आंकड़े पर जब सवाल उठना शुरू हुआ तो नायब सिंह सैनी सरकार ने इसकी जांच कराने की बात कही है।

    दो साल में जुड़े 75 लाख BPL कार्ड धारक

    राज्य के पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम (PDS) के अनुसार हरियाणा में बीते दो सालों के अंदर ही 75 लाख नए BPL कार्ड धारक जुड़ गए। इन आंकड़ों के सामने आने के बाद सभी लोग चौंक गए। ऐसी स्थिति तब है जब हरियाणा देश के समृद्ध राज्यों में से एक है। हरियाणा की स्थिति गुजरात, तमिलनाडु जैसे राज्यों के मुकाबले भी अच्छी है। फिर भी इतने बड़े पैमाने पर BPL कार्ड धारकों का होना सवाल पैदा करता है।

    Haryana में दिसंबर 2022 तक 1.24 करोड़ लोग BPL के दायरे में थे। लेकिन अब यह आंकड़ा 2 करोड़ के करीब पहुंच गया है। ऐसे में विपक्ष सवाल उठा रहा है कि इतनी तेजी से BPL कार्ड धारी कैसे बढ़ गए। माना जा रहा है कि पहले लोकसभा चुनाव और फिर से विधानसभा चुनाव के चलते तेजी से कार्ड बनाए गए हैं।

    BPL कार्ड धारक को मिलता है मुफ्त में अनाज

    Haryana सरकार BPL वर्ग के लोगों के लिए विभिन्न योजनाएं चलाती है। हरियाणा सरकार BPL व्यक्ति को मुफ्त में पांच किलो अनाज देती है। इसके अलावा BPL कार्ड धारकों को 40 रुपए की कीमत पर दो लीटर सरसों का तेल और 13.5 रुपए किलो चीनी भी दिया जाता है।

    एक अनुमान के मुताबिक हरियाणा सरकार BPL परिवारों को हर महीने लगभग 10 लाख क्विंटल अनाज देती है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हाल ही में BPL परिवारों के लिए 100 वर्ग गज जमीन देने की घोषणा की है।

    Latest articles

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...

    More like this

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...
    00:09:36

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...