More
    HomeNationalसरकार का बड़ा फैसला! अब 70 पार के बुजुर्ग भी ले पाएंगे...

    सरकार का बड़ा फैसला! अब 70 पार के बुजुर्ग भी ले पाएंगे Ayushman Bharat Yojana का लाभ

    Published on

    spot_img

    आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Yojana) को लेकर बड़ा अपडेट आया है। प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने फैसला लिया है कि अब 70 वर्ष से ज्यादा की उम्र वाले बुजुर्ग भी इस योजना का लाभ ले पाएंगे। इसमें 5 लाख रुपये का हेल्थ इंश्योरेंस (Health Insurance) मिलेगा।

    सरकार की ओर से बताया गया कि अब 70 वर्ष से ऊपर के हर व्यक्ति को आयुष्मान भारत स्कीम (Ayushman Bharat Yojana) का लाभ मिलेगा। गरीब, मिडिल क्लास या अमीर हर वर्ग के व्यक्ति को योजना का लाभ मिलेगा। इसके लिए आर्थिक स्थिति कै पैमाना मान्य नहीं होगा। व्यक्ति एक साल में 5 लाख रुपये तक का इलाज करवा सकता है। इसके लिए उसे सरकारी अस्पताल या आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Yojana) के तहत लिस्ट हो रखे अस्पताल में इलाज करवाना होगा।

    इससे पहले आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Yojana) के तहत सभी वर्ग के बुजुर्गों को शामिल नहीं किया जाता था। लेकिन अब 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र वाले को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में शामिल किया जाएगा। सरकार ने बताया है कि इस कदम से 4.5 करोड़ परिवारों को फायदा मिलेगा। इन परिवारों में 6 करोड़ बुजुर्ग हैं, जिन्हे स्वास्थ्य बीमा की जरूरत होती है।

    सरकार की ओर से बताया गया है कि 70 वर्ष से ज्यादा कि उम्र वाले बुजुर्ग अगर किसी और स्वास्थ्य बीमा का लाभ उठा रहे हैं तो उन्हें मौजूदा योजना या आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में से किसी एक को चुनना होगा।

    Latest articles

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...

    More like this

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...
    00:09:36