More
    HomeNationalदिल्ली चुनाव के लिए AAP ने जारी की 11 प्रत्याशियों की पहली...

    दिल्ली चुनाव के लिए AAP ने जारी की 11 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, किसे कहां से मिला टिकट?

    Published on

    spot_img

    दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले AAP ने 11 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की है। 11 में से 6 उम्मीदवार कांग्रेस या बीजेपी से आए हैं।

    देश की राजधानी दिल्ली में अगले साल विधानसभा का चुनाव होने वाला है। इससे पहले दिल्ली में सियासी सरगर्मी तेज है। चुनाव से पहले कई नेता पार्टी भी बदल रहे हैं। इसी बीच सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। गुरुवार को आम आदमी पार्टी ने 11 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है। इस सूची में 6 ऐसे नाम हैं, जो हाल ही में कांग्रेस या बीजेपी छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं।

    इन नेताओं को मिला है टिकट

    आप ने छतरपुर से ब्रह्मा सिंह तंवर, किराड़ी से अनिल झा, विश्वास नगर से दीपक सिंघला, रोहतास नगर से सरिता सिंह, लक्ष्मी नगर से बीबी त्यागी, बदरपुर से राम सिंह, सीलमपुर से जुबैर चौधरी, सीमापुरी से वीर सिंह धींगान, घोंडा से गौरव शर्मा, करावल नगर से मनोज त्यागी और मटियाला से सोमेश शौकीन को चुनावी मैदान में उतारा गया है।

    3 विधायकों का कटा टिकट

    आम आदमी पार्टी ने अपने 3 मौजूदा विधायकों के टिकट काटे हैं। इनमें मटियाला से गुलाब सिंह यादव की जगह सुमेश शौकीन को टिकट दिया गया है। किराड़ी से ऋतुराज झा की जगह अनिल झा को टिकट दिया गया है। वहीं सीलमपुर से अब्दुल रहमान की जगह ज़ुबैर चौधरी को टिकट मिला है। आम आदमी पार्टी की सूची में अनिल झा और सोमेश शौकीन का नाम भी शामिल है।

    अनिल झा ने आप का थामा था दामन

    आपको बता दें कि अनिल झा ने रविवार यानी 17 नवंबर को AAP के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में आप का दामन थामा था। AAP में शामिल होने से पहले वे बीजेपी में थे। अनिल झा दो बार विधायक भी रह चुके हैं।

    अरविंद केजरीवाल से हैं प्रभावित- अनिल झा

    AAP की सदस्यता ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा था कि वो लोकतंत्र के प्रहरी अरविंद केजरीवाल की कार्यशैली से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। आम आदमी पार्टी में रहते हुए मुझे देश की सेवा और जनता के हितों में काम करने में मदद मिलेगी।  

    पार्टी की तारीफ करते हुए कहा था कि AAP ने सत्ता में रहते हुए दिल्ली की जनता की मूलभूत आवश्यकताओं जैसे बिजली, पानी और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया है। इससे में खासा प्रभावित हुआ और इसके बाद अब आम आदमी पार्टी में शामिल होने का फैसला किया।

    पूर्वांचल के दिग्गज नेता हैं अनिल झा

    अनिल झा दिल्ली में पूर्वांचल के दिग्गज नेताओं की फेहरिस्त में शुमार हैं। AAP उनके जरिए दिल्ली के पूर्वांचल मतदाताओं को चुनावी मौसम में साधना चाहती है। पार्टी ने उन्हें किराड़ी से टिकट दिया है। किराड़ी में बड़ी संख्या में पूर्वांचल समुदाय के लोग रहते हैं। जिसे देखते हुए पार्टी ने इस सीट से अनिल झा को टिकट थमाया है।

    दिल्ली देहात का विकास अरविंद केजरीवाल ने किया – सोमेश शौकीन

    आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की सूची में सोमेश शौकीन को भी जगह दी है। सोमेश इससे पहले कांग्रेस में थे। वो हाल ही में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। आप का दामन थामने के बाद सोमेश शौकीन ने कहा था कि दिल्ली देहात का जितना भी विकास हुआ है, वो सब अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में हुआ है।

    उन्होंने कहा था कि दिल्ली में AAP की शासन ने दिल्ली की जनता को खासा प्रभावित किया है। जिसे देखते हुए मैंने पार्टी का दामन थामने का फैसला किया है, ताकि मैं भी दिल्ली के विकास में अपना अमूल्य योगदान दे सकूं।

    Latest articles

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...

    More like this

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...
    00:09:36

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...