More
    HomeNationalAAP ने जीता मेयर का चुनाव, Mahesh Khichi बने नए महापौर

    AAP ने जीता मेयर का चुनाव, Mahesh Khichi बने नए महापौर

    Published on

    spot_img

    दिल्ली नगर निगम में एक बार फिर से आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने नाम का झंडा बुलंद किया है। AAP उम्मीदवार Mahesh Khichi मेयर चुनाव में जीत दर्ज की हैं। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार किशन लाल को तीन वोटों से हरा दिया है।

    Mahesh Khichi ने जीत दर्ज करने के बाद कहा, “मैं उन सभी पार्षदों का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने मुझे जीत दिलाई है। इसके साथ ही मैं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का तहे दिल से धन्यवाद करना चाहूंगा। हमारे शीर्ष नेतृत्व का भी मैं दिल से धन्यवाद करता हूं।”

    उन्होंने आगे कहा कि एक छोटे से कार्यकर्ता को इतने बड़े पद पर पहुंचाने का काम सिर्फ आम आदम पार्टी ही कर सकती है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया बेहद सुचारू रही और विश्वास दिलाया कि सभी पार्षद पूरी मेहनत के साथ दिल्ली के विकास के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा, “हमारा एकमात्र उद्देश्य दिल्ली का विकास करना है और वह हम किसी भी कीमत पर करेगे रहेंगे।”

    Mahesh Khichi ने 3 वोटों से जीता चुनाव

    आपको बता दें कि मेयर पद के लिए कुल 265 वोट पड़े थे। लेकिन, इसमें से दो वोट अमान्य करार दे दिए गए। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार महेश खींची को 133, जबकि भाजपा के किशन लाल को 130 वोट मिले। Mahesh Khichi ने तीन वोटों से चुनाव जीत लिया। महेश खींची करोलबाग के देवनगर से पार्षद हैं। शैली ओबेरॉय के बाद अब वह मेयर पद की जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। शैली ओबेरॉय का कार्यकाल बढ़ाया गया था।

    शैली ओबेरॉय का बढ़ाया गया था कार्यकाल

    मेयर पद के लिए अप्रैल 2024 में आम आदमी पार्टी और बीजेपी की ओर से प्रत्याशी घोषित कर दिए गए थे। लेकिन, पीठासीन अधिकारी ने यह कहकर फाइल लौटा दी थी कि मुख्यमंत्री की तरफ से कोई सिफारिश नहीं की गई है। इसके कारण नया मेयर चुने जाने तक शैली ओबेरॉय का कार्यकाल बढ़ाया गया था।

    इससे पहले, दिसंबर 2022 में जब नगर निगम का चुनाव हुआ था, तो आम आदमी पार्टी ने 134 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इसके बाद ‘आप’ पार्षद शैली ओबेरॉय फरवरी 2023 में महापौर बनी थीं। अप्रैल 2024 में मेयर पद का चुनाव टल गया था।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this