आम आदमी पार्टी के विधायक Amanatullah Khan को अदालत ने बड़ी राहत दी है।
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में उन्हें बेल दे दिया है। कोर्ट ने 1 लाख के जमानत बांड पर और इतनी ही जमानत राशि पर अमानतुल्लाह को बेल देने का आदेश पारित किया।
ED ने किया था PMLA मामले में गिरफ्तार
आपको बता दें कि आगामी 2 महीने में ही दिल्ली में विधानसभा का चुनाव होने वाला है। विधानसभा चुनाव से पहले Amanatullah Khan को बड़ी राहत मिली है। अमानतुल्लाह खान दिल्ली की ओखला विधानसभा सीट से विधायक हैं। ED ने अमानतुल्लाह खान को PMLA केस में गिरफ्तार किया था। ED ने Amanatullah Khan पर आरोप लगाया था कि दिल्ली वक्फ बोर्ड का अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने वित्तीय अनियमितता की थी। ED ने AAP विधायक को 2 सितंबर को गिरफ्तार किया था।
कोर्ट ने संप्लीमेंट्री चार्जशीट पर नहीं लिया था संज्ञान
ईडी ने इस मामले में कोर्ट में चार्जशीट भी दाखिल की है। ईडी की सप्लीमेंट्री चार्जशीट पर कोर्ट ने संज्ञान लेने से इनकार कर दिया था। कोर्ट फैसला सुनाते हुए कहा कि Amanatullah Khan के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं हैं। बुधवार को इस मामले पर सुनवाई हुई थी। इस मामले की सुनवाई स्पेशल जज जितेंद्र सिंह की बेंच ने की थी। इस दौरान ईडी और अमानतुल्लाह खान के वकीलों ने अपनी दलीलें पेश की थी। बता दें कि 29 अक्टूबर को 110 पन्नों की पहली सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की थी।
भर्ती के बदले कैश लेने का था आरोप
चार्जशीट में ईडी ने कहा था कि मामले में Amanatullah Khan और अन्य के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए पर्याप्त सबूत हैं। आरोप के अनुसार दिल्ली वक्फ बोर्ड में कर्मचारियों की अवैध भर्ती के जरिए अमानतुल्लाह खान ने कैश लिया था। इसके बाद उन्होंने इस कैश से अपने सहयोगियों के लिए अचल संपत्ति खरीदी थी। यह मामला साल 2018 से 2022 के बीच का है।


