More
    HomeEntertainmentBigg Boss फेम Abdu Rozik ने मंगेतर अमीरा से तोड़ी सगाई, बताई...

    Bigg Boss फेम Abdu Rozik ने मंगेतर अमीरा से तोड़ी सगाई, बताई ये वजह!

    Published on

    spot_img

    Abdu Rozik ने अपनी मंगेतर अमीरा के साथ सगाई तोड़ दी है। अब्दू ने इसी साल 24 अप्रैल को मजलिस शारजाह में अपनी फैमिली और करीबी दोस्तों के बीच सगाई की थी और वो जल्द ही शादी भी करने वाले थे। मगर उन दोनों की सगाई टूट गई है। जानिए अब्दू (Abdu Rozik) ने सगाई तोड़ने की क्या वजह बताई –

    अपने मासूम अंदाज़, प्यारी आवाज़, टैलेंट और भोलेपन से लाखों दिलों पर राज करने वाले ताजिकिस्तानी सिंगर अब्दू रोज़िक (Abdu Rozik) ने बीते दिनों अपनी मंगेतर अमीरा से सगाई तोड़ ली है।

    Bigg Boss 16 फेम अब्दू ने इसी साल 24 अप्रैल को मजलिस शारजाह में अपनी फैमिली और करीबी दोस्तों के बीच सगाई की थी। अमीरा संयुक्त अरब अमीरात की रहने वाली हैं।

    अब्दू और अमीरा इसी साल 7 जुलाई को शादी भी करने वाले थे, लेकिन किसी कारण से उनकी शादी की डेट टल गई थी। लेकिन अब 6 महीने बाद अब्दू ने ये रिश्ता खत्म कर दिया है और इसकी वजह भी बताई है।

    बताई सगाई तोड़ने की वजह –

    ई-टाइम्स से बात करते हुए अब्दू रोज़िक (Abdu Rozik) ने सगाई तोड़ने की वजह उनके और अमीरा के बीच के कल्चरल डिफरेंस को बताया। अब्दू ने कहा कि – “जैसे-जैसे हमारा रिश्ता डेवलप हुआ, हमें कुछ कल्चरल डिफरेंस का सामना करना पड़ा, जिसकी वजह से आखिरकार हमें ये फैसला मिलकर लेना पड़ा।”

    अब्दू ने बताया उन्हें कैसा पार्टनर चाहिए –

    अब्दू (Abdu Rozik) ने कहा कि लोगों के बीच उनकी पहचान एक मज़बूत सोच वाले व्यक्ति के तौर पर है, जो रोजमर्रा की जिंदगी में चुनौतियां लाता है। इसके लिए एक ऐसे साथी की जरूरत होती है, जो मानसिक रूप से लचीला हो। और सपोर्टिव हो। मैं अपनी कामयाबी का श्रेय खुद अपनाने को देता हूं।’

    “सही समय आने पर मुझे प्यार मुझे फिर मिल जाएगा”

    अब्दू रज़िक (Abdu Rozik) ने कहा कि “मैं अपने हेल्थ को लेकर बहुत आभारी हूं। मैं आज जो कुछ भी हूं अपने हेल्थ की वजह से हूं, जिसकी वजह से मुझे अलग पहचान मिली और आप सब का सपोर्ट मिला। मुझे यकीन है कि समय सही होने पर प्यार मुझे फिर से मिल जाएगा। मैं इस दौरान आपके अटूट सपोर्ट और बधाईयों के लिए आप सभी को धन्यवाद देता हूं।”

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...