Aditi-Sidharth Wedding: अदिति राव हैदरी ने लंबे समय से चल रहे अपने लव रिलेशनशिप को फाइनली शादी में तब्दील कर लिया है। अदिति ने अपने प्रेमी सिद्धार्थ संग शादी रचा ली है, जिसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर साझा की। पढ़िए पूरी ख़बर –
Aditi-Sidharth Wedding: अदिति राव हैदरी ने अपने लंबे समय से चल रहे सिद्धार्थ के साथ लव रिलेशनशिप को शादी के बंधन में तब्दील करके जन्म-जन्मांतर के लिए एक दूसरे के हो गए हैं।
कपल ने मार्च में सगाई की थी, जिसके बाद फैन्स को शादी का इंतज़ार था। इंतज़ार के विराम देते हुए दोनों लोगों ने शादी कर ली है।
एक्ट्रेस अदिति राव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जानकारी शेयर करते हुए, शादी की तस्वीरें भी साझा कीं। जिसके बाद तस्वीरें जम कर वायरल हो रही हैं।
सिद्धार्थ-अदिति ने चुपके से की शादी
अदिति और सिद्धार्थ ने बिना किसी शोर-शराबे के चुपके से शादी की। दोनों ने मंदिर में शादी रचाई। शादी की तस्वीरों को साझा करते हुए अदिति ने प्यारा सा कैप्शन भी लिखा।
कैप्शन में अदिति ने लिखा “आप मेरे सूरज, चांद और सितारे हो। हमेशा के लिए पिक्सी सोलमेट्स बने रहने के लिए, हंसाने के लिए और रिश्ते में बचपना बनाए रखने के लिए…अनंत प्यार के लिए, रोशनी और जादू के लिए शुक्रिया”
सादगी भरे अंदाज़ में दिखे अदिति-हैदर –
(Aditi-Sidharth Wedding): अदिति ने जो तस्वीरें शेयर की, दुल्हन बनीं अदिति इस दौरान बेहद सादगी भरे अंदाज में दिखीं। अपने स्पेशल डे पर हीरा मंडी एक्ट्रेस गोल्डन स्ट्राइप के साथ बेज कलर के लहंगे में नजर आईं। उन्होंने बालों में गजरा लगाया हुआ था और मिनिमल मेकअप किया हुआ था। वे सादगी में भी बेहद खूबसूरत दुल्हन लग रही थीं।
वहीं उनके दूल्हे मियां यानी सिद्धार्थ व्हाइट कलर के कुर्ते और धोती में जंच रहे थ। तस्वीरों में अदिति और सिद्धार्थ बेहद सादगी भरे अंदाज़ में दिख रहे हैं।
तस्वीरों में दोनों लोग वरमाला डाले हुए दिख रहे हैं। वहीं शादी के बाद घर के बुजुर्गों को न्यूली मैरिड कपल को आशीर्वाद देते हुए भी देखा जा सकता है। फिलहाल कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गई हैं।
इन तस्वीरों से ये भी लग रहा है कि कपल ने सिर्फ फैमिली और क्लोज फ्रेंड्स की मौजूदगी में भी इंटीमेट वेडिंग की है। इसी के साथ अब तमाम फैंस और सेलेब्स कपल को शादी की बधाइयां दे रहे हैं।
400 साल पुराने मंदिर में की शादी –
इस साल की शुरुआत में ‘वोग इंडिया’ से बात करते हुए अदिति ने खुलासा किया था कि उन्होंने और सिद्धार्थ ने वानापर्थी में 400 साल पुराने मंदिर में शादी (Aditi-Sidharth Wedding) करने का फैसला किया है।


