More
    HomeEntertainmentBollywood फिल्मों के फेमस Dialogue, जो करते हैं लोगों की जुबान पर...

    Bollywood फिल्मों के फेमस Dialogue, जो करते हैं लोगों की जुबान पर राज

    Published on

    spot_img

    बालीवुड (Bollywood) फिल्मों में उनके डायलॉग (Dialouge) एक पावरफुल एलिमेंट का काम करते हैं। कोई फिल्म कब तक याद की जाएगी, इसके पीछे भी फिल्म के डायलॉग का महत्वपूर्ण रोल होता है। कई बार तो ऐसा भी होता है कि आपको डायलॉग याद रह जाता है आप फिल्म का नाम भूल जाते हैं। इतना ही नहीं, जब आप सही मोमेंट पर फिल्म का डायलॉग बोलते हैं तो अपने ग्रुप में सबसे कूल नजर आते हैं। तो चलिए बात करते है उन डायलॉग की जो एक अरसे के बाद भी आपकी और दुनिया की जुबान पर राज करते हैं।

    शहंशाह फिल्म का फेमस डायलॉग

    ‘रिश्ते में तो हम तुम्हारे बाप लगते हैं, नाम है शहंशाह’

    अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की हिट फिल्म शहंशाह (Shahenshah) का ये डायलॉग आज भी लोगों की जुबान पर है। 1988 में रिलीज हुई इस फिल्म के डायलॉग को अमिताभ बच्चन के फैन मौका देखते ही बोल देते है।

    शोले के डायलॉग

    अमिताभ बच्चन की बात हो और शोले (Sholay) का जिक्र ना हो ये संभव नहीं है। 1975 में आई शोले मूवी के डायलॉग आज भी एक दम ताजातरीन लगते हैं। हालांकि फिल्म में जय और वीरू के डायलॉग से ज्यादा उसके विलेन गब्बर के ज्यादा फेमस हुए।

    ‘अरे ओ कालिया, कितने आदमी थे…’

    ‘ये हाथ हमको दे दे ठाकुर’

    ‘पचास पचास कोस दूर जब बच्चा रोता है तो मां कहती है सोजा नहीं तो गब्बर आ जाएगा’

    अमर प्रेम का हिट डायलॉग

    1972 में आई राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) की फिल्म अमर प्रेम (Amar Prem) का एक डायलॉग काफी ज्यादा हिट हुआ था। जिसमें राजेश खन्ना कहते हैं।

    ‘पुष्पा, आई हेट टीयर्स’

    डॉन फिल्म के हिट डायलॉग

    1978 में अमिताभ बच्चन की हिट फिल्म डॉन (Don) आई थी, फिल्म के कई डायलॉग फेमस हुए। जिनमें सबसे ज्यादा उस डायलॉग को दोहराया जाता है जिसमें अमिताभ कहते हैं –

    ‘डॉन को पकड़ना मुश्किल ही नहीं… नामुमकिन है’

    मिस्ट इंडिया का डायलॉग

    1987 में आई मिस्टर इंडिया (Mr. India) फिल्म में विलेन का रोल निभाने वाले अमरीश पुरी का डायलॉग आज भी आपको सुनने को मिल जाएगा।

    ‘मोगैंबो खुश हुआ’

    DDLJ लास्ट सीन और परफेक्ट डायलॉग

    1995 में ‘आई दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे’ का एक डायलॉग आज भी लोग बोलते हैं, इसमें अमरीश पुरी ने कहते हैं।

    ‘जा सिमरन जा, जी ले अपनी जिंदगी…’

    दामिनी का फेमस डायलॉग

    1993 में आई सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म दामिनी (Damini) में एक कोर्ट का सीन है। इस सीन में सनी देओल गुस्से में बोलते हैं

    ‘तारीख पे तारीख, तारीख पे तारीख, तारीख पे तारीख मिलती रही है लेकिन इंसाफ नहीं मिला माई लॉर्ड, इंसाफ नहीं मिला, मिली है तो सिर्फ ये तारीख’

    यही एग्रेशन वाला सीन आज भी लोगों के जहन में बैठा हुआ है। इसी फिल्म का एक और जबरदस्त डायलॉग है।

    ‘ये ढाई किलो का हाथ जब किसी पर पड़ता है ना, तो आदमी उठता नहीं… उठ जाता है’

    दंगल का यादगार डायलॉग

    2016 में आई आमिर खान (Amir Khan) की हिट फिल्म दंगल (Dangal) को लोगों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म में लड़कियों को लेकर उनका एक डायलॉग काफी फेमस है. जिसमें वो कहते हैं –

    ‘म्हारी छोरियां, छोरों से कम है के’

    तो ये है वो डायलॉग जो आज भी लोगों की जुबान से सुनने को मिल जाते हैं। अगर आपका कोई पसंदीदा डायलॉग यहां नहीं बताया गया तो उसके लिए माफी।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...