More
    HomeNational"सरकार बनी तो गद्दारों को बर्फ की सिल्ली पर लिटाऊंगा..."Aditya Thackeray ने...

    “सरकार बनी तो गद्दारों को बर्फ की सिल्ली पर लिटाऊंगा…”Aditya Thackeray ने शिंदे गुट पर बोला हमला

    Published on

    spot_img

    महाराष्ट्र विधानसभा का चुनाव होने में महज 9 दिन का समय बचा हुआ है। सभी पार्टियां विधानसभा के चुनाव में व्यस्त हैं। Aditya Thackeray ने सोमवार को महाराष्ट्र के भायखला में जनसभा को संबोधित किया।

    जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है, राज्य में चुनावी सरगर्मी तेज होती जा रही है। सभी पार्टियां एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रही है। इसी बीच शिवसेना यूबीटी के विधायक और पूर्व मंत्री Aditya Thackeray ने भायखला में जनसभा को संबोधित करते हुए शिंदे गुट पर हमला बोला है।

    बर्फ की सिल्ली पर लिटाऊंगा- Aditya Thackeray

    Aditya Thackeray ने बीजेपी और शिवसेना शिंदे गुट पर हमला बोलते हुए कहा कि जिन-जिन लोगों ने महाराष्ट्र को तोड़ने और लूटने का काम किया है, मैं उन्हें बर्फ की सिल्ली पर लिटाऊंगा और जेल में डालूंगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आदित्य ठाकरे ने कहा कि पिछले दो साल में बीजेपी ने बहुत झगड़ा कराने की कोशिश की लेकिन हम बिल्कुल भी नहीं टूटे।

    उन्होंने आगे कहा कि आने वाले दिनों में कुछ लोग यहां पर आएंगे और कहेंगे कि हम हिंदुत्ववादी हैं, लेकिन मैं कहता हूं कि हम हिंदुत्वादी हैं। हमारे और बीजेपी के हिंदुत्व में काफी फर्क है। आदित्य ठाकरे ने कहा कि हमारा हिंदुत्व चूल्हा जलाता है और बीजेपी का हिंदुत्व घर जलाता है।

    यह अस्तितव की लड़ाई है- Aditya Thackeray

    आदित्य ठाकरे ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह कोई बदले का चुनाव नहीं है। बल्कि यह अस्तित्व की लड़ाई है। बीजेपी किसी को नहीं छोड़ती है केवल लूटने का काम करती है। बीजेपी दंगे करवाने में एक्सपर्ट है। आने वाले कुछ दिनों में बीजेपी की ए, बी और सी टीम यहां पर आएगी और चुनाव प्रचार करेगी। यह लोग झगड़ा करवाने में काफी एक्सपर्ट हैं।

    बीजेपी जेब काटने को तैयार है- Aditya Thackeray

    आदित्य ठाकरे ने कहा कि यहां युवाओं के लिए रोजगार नहीं है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आते हैं और कहते हैं बटोगे तो कटोगे, लेकिन मैं कहता हूं बीजेपी जेब काटने को तैयार है। हमारे हिंदू धर्म का मतलब है हाथ में काम और दिल में राम। ऐसे में युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य है। यह विधानसभा चुनाव बहुत जरूरी हैं।

    महाराष्ट्र की नौकरियों को गुजरात भेज रहे हैं- Aditya Thackeray

    आदित्य ठाकरे ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र की परियोजनाओं को गुजरात में भेजा जा रहा है। आदित्य ठाकरे ने भायखला में पार्टी उम्मीदवार के लिए प्रचार करते हुए कहा कि राज्य में बेराजगारी बड़ी समस्या है। एकनाथ शिंदे की सरकार यहां की नौकरियों को गुजरात ले जा रही है। आदित्य ठाकरे ने कहा कि मैं बदले के लिए नहीं परिवर्तन के लिए लड़ रहा हूं। उन्होंने आगे कहा कि सीएम एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस अन्याय की परिभाषा हैं।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...