More
    HomeNationalMaharashtra Election: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, किए ये वादे

    Maharashtra Election: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, किए ये वादे

    Published on

    spot_img

    Maharashtra Election: महाराष्ट्र चनाव से पहले BJP ने संकल्प पत्र जारी किए हैं। जिसमें किसानों के कर्ज़ माफी, महिला सम्मान और लाखों लोगों के रोज़गार की बात कही गई है। पढ़ें पूरी ख़बर –

    Maharashtra Election: देश में चुनावों-उपचुनावों का दौर है। झारखंड और महाराष्ट्र में विधानसभा सिर पर है जिसको लेकर सभी पार्टियां अपनी जी तोड़ कोशिश कर रही हैं।

    गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र विधानसभा (Maharashtra Election) चुनाव से पहले रविवार यानी 10 नवम्बर को भाजपा का ‘संकल्प पत्र’ जारी किया। इस दौरान महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल समेत पार्टी के अन्य नेता मौजूद थे।

    भाजपा एकनाथ शिंदे की अगुआई वाली शिवसेना और अजीत पवार की अगुआई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के साथ मिलकर महायुति गठबंधन के रूप में चुनाव (Maharashtra Election) लड़ रही है।

    घोषणा पत्र में किसान, ग़रीब और महिलाओं की बात

    घोषणा पत्र जारी करते हुए अमित शाह ने कहा कि “महायुति सरकार ने किसानों के सम्मान, गरीबों की मदद और महिलाओं के आत्मसम्मान को बनाए रखने के लिए काम किया है। आज यहां जारी किया गया ‘संकल्प पत्र’ महाराष्ट्र (Maharashtra Election )के लोगों की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है।”

    उन्होंने आगे कहा कि महाराष्ट्र कई युगों से हर क्षेत्र में देश का प्रतिनिधित्व करता आ रहा है। गुलामी मुक्ति का आंदोलन शिवाजी ने यहीं से शुरू किया था। सामाजिक क्रांति भी यहीं से शुरू हुई। महाराष्ट्र के लोगों की आशाएं और ज़रूरत हमारे संकल्प पत्र की प्राथमिकता है।

    Maharashtra Election को लेकर ये है BJP का संकल्प पत्र

    • किसानों के कर्ज माफी का वादा.
    • महिलाओं को हर महीने 2,100 देने का वादा
    • वृद्धा पेंशन योजना के अंतर्गत 1,500 के बजाय 2,100 रुपए देने का वादा।
    • महाराष्ट्र में 25 लाख लोगों को रोज़गार देने का वादा
    • पार्टी ने 2028 तक महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखा है। 

    Latest articles

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...

    More like this

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...
    00:09:36