More
    HomeUncategorizedमुंबई में Air India की पायलट ने की आत्महत्या, परिवार ने बॉयफ्रेंड...

    मुंबई में Air India की पायलट ने की आत्महत्या, परिवार ने बॉयफ्रेंड पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

    Published on

    spot_img

    महाराष्ट्र के मुंबई में एक और हत्या का मामला सामने आया है। Air India की पायलट ने आत्महत्या कर ली है।

    मुंबई के अंधेरी में Air India की पायलट का शव उसके घर में मिला है। Air India की पायलट की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़िता के माता-पिता ने बॉयफ्रेंड पर हत्या का आरोप लगाया है।

    बेटी की हत्या की गई है- परिवारजन

    सुष्टि तुली के परिवार वालों का कहना है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। हत्या का आरोप लड़की के बॉयफ्रेंड पर लगाया गया है। परिवार वालों का कहना है कि उनकी बेटी की हत्या करने के बाद इसे सुसाइड का रूप देने की कोशिश की जा रही है। माता-पिता ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी सबके सामने उनकी बेटी के साथ दुर्व्यवहार करता था और नॉनवेज खाने से भी रोकता था। परिवार ने मुंबई पुलिस से मामले की गहराई से जांच करने का अनुरोध किया है।

    उत्पीड़न के कारण सृष्टि मानसिक रूप से परेशान थी- पुलिस

    मुंबई पुलिस के अनुसार मरोल पुलिस कैंप के पीछे अपने घर के अंदर सृष्टि तुली मृत अवस्था में पाईं गईं। पुलिस ने बताया कि शुरुआती पूछताछ से पता चला है कि उत्पीड़न के कारण वे मानसिक रूप से परेशान थीं। उन्होंने आगे बताया कि पंडित आदित्य भी पायलट बनना चाहता था। उसने परीक्षा की तैयारी की थी लेकिन सफल नहीं हुआ था।

    पुलिस ने जांच में पाया है कि सृष्टि की आदित्य से बहस हुई थी। आरोपी आदित्य कुछ दिनों से सृष्टि के घर आना-जाना कर रहा था। लगभग रात 1 बजे आदित्य दिल्ली के लिए रवाना हुआ था। सृष्टि ने आदित्य को कॉल किया और उसे बताया कि वह सुसाइड करने जा रही है। पुलिस के अनुसार आदित्य यह सुनकर लौटा मगर दरवाजा अंदर से बंद था। आदित्य ने जब चाबी बनाने वाले को बुलाया और फिर जब कमरा खुलवाया तो देखा कि सृष्टि बेसुध पड़ी थी।

    इसके बाद आरोपी आदित्य सृष्टि को मरोल के सेवन हिल्स अस्पताल ले गया। जहां डॉक्टरों ने तुली को मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद परिवार और पुलिस को सूचित किया गया है।

    बॉयफ्रेंड को धारा 108 के तहत किया गया है गिरफ्तार

    पवई पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक जितेंद्र सोनावणे ने कहा कि उन्होंने तुली के परिवार की शिकायत पर आरोपी आदित्य को भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 के तहत गिरफ्तार किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह सुसाइड बताया गया है।

    योगी सरकार ने सृष्टि को दिया पुरस्कार

    आपको बता दें कि सृष्टि तुली गोरखपुर की पहली महिला पायलट थीं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें सम्मानित किया था। सृष्टि तुली एक आर्मी परिवार से थीं। उनके दादा नरेंद्र कुमार तुली 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध में शहीद हो गए थे।

    Latest articles

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...

    More like this

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...
    00:09:36

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...