More
    HomePublic TopMumbai के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़, 9 यात्री घायल, 2...

    Mumbai के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़, 9 यात्री घायल, 2 की हालत गंभीर

    Published on

    spot_img

    Mumbai के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह बड़ा हादसा हुआ।

    बांद्रा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर भगदड़ मच गई। त्योहार के सीजन में घर जाने के लिए भारी संख्या में यात्री स्टेशन पर पहुंचे थे। यात्रियों की संख्या अत्यधिक होने के कारण पुलिस भीड़ को काबू नहीं कर पाई। स्टेशन पर मची भगदड़ में 9 यात्री घायल हो गए हैं।

    घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना बांद्रा से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन 22921 में हुई। जैसे ही ट्रेन प्लेटफॉर्म पर पहुंची तो यात्री ट्रेन में चढ़ने के लिए भागे जिसके कारण हादसा हो गया।

    घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

    Mumbai पुलिस के मुताबिक भगदड़ में 9 लोग घायल हुए हैं। 2 घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल यात्रियों को बांद्रा के भाभा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपको बता दें कि दिवाली और छठ का त्योहार मनाने के लिए यूपी-बिहार के लोग अपने घर जाने के लिए स्टेशन पहुंचे थे। लेकिन ज्यादा भीड़ होने के कारण स्टेशन पर भगदड़ मच गई।

    ट्रेन को किया गया था रि शेड्यूल

    रेलवे के मुताबिक साप्ताहिक चलने वाली बांद्रा-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन को री शेड्यूल किया गया था। ट्रेन को शाम 5 बजकर 10 मिनट पर बांद्रा टर्मिनस से निकलना था लेकिन लेट होने के कारण ट्रेन करीब रात 3 बजकर 30 मिनट पर स्टेशन पर आई। ट्रेन के आने के साथ ही यात्रियों के बीच जनरल बोगी में सीट हासिल करने की होड़ मच गई, इसी अफरा-तफरी में भगदड़ मच गई।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this