More
    HomeNationalसरकार ने Airlines से कहा- 3 घंटे से अधिक देरी वाली फ्लाइट...

    सरकार ने Airlines से कहा- 3 घंटे से अधिक देरी वाली फ्लाइट रद्द करें

    Published on

    spot_img

    नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एयरलाइनों (Airlines) को निर्देश दिया है कि वे यात्रियों को किसी भी तरह की देरी की सूचना तुरंत दें और तीन घंटे से अधिक देरी वाली उड़ानों को रद्द करें, ताकि यात्रियों को असुविधा न हो।

    मंत्रालय का कहना है कि सर्दी बढ़ने के साथ घने कोहरे के कारण उड़ान बाधित होने की आशंका रहती है।

    नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू की अध्यक्षता में कोहरे की तैयारियों पर समीक्षा बैठक के बाद दिशा-निर्देश जारी किए गए।

    केंद्रीय मंत्री ने सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए ‘उड़ान की सुगमता’ के दृष्टिकोण के साथ यात्री-प्रथम दृष्टिकोण पर जोर दिया।

    एयरलाइनों (Airlines) को यह भी कहा गया है कि वे दिल्ली जैसे हवाई अड्डों पर परिचालन के लिए कैट II/III अनुरूप विमान और प्रशिक्षित पायलटों का उपयोग करें, जहां सर्दियों के दौरान, विशेष रूप से दिसंबर में विजिबिलिटी कम होने की संभावना होती है।

    एयरलाइनों (Airlines) को असुविधा को कम करने के लिए पूरी तरह से स्टाफ वाले चेक-इन काउंटर बनाए रखने और संचार की सुविधा के लिए टिकट बुक करते समय यात्रियों की कॉन्टैक्ट डिटेल्स दर्ज करने का भी निर्देश दिया गया है।

    दिल्ली एयरपोर्ट ऑपरेटर DIAL को विजिबिलिटी कंडीशन पर रियल टाइम अपडेट के लिए एलईडी स्क्रीन लगाने और लो-विजिबिलिटी की स्थिति में विमानों के मार्गदर्शन के लिए ‘फॉलो मी’ व्हीकल्स की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया गया है।

    इस सप्ताह धुंध ने पहले ही फ्लाइट शेड्यूल को प्रभावित कर दिया है क्योंकि राष्ट्रीय राजधानी में लो विजिबिलिटी के कारण 100 से अधिक उड़ानें देर हुई और 15 को डायवर्ट किया गया।

    नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने व्यवधानों को कम से कम करने के लिए एयरलाइनों (Airlines), एयर ट्रैफिक कंट्रोलर और ग्राउंड हैंडलर के बीच रियल टाइम कॉर्डिनेशन बढ़ाने को जरूरी बताया।

    नागरिक उड्डयन मंत्री की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में मंत्रालय, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए), नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, दिल्ली हवाई अड्डे के संचालक और इंडिगो, एयर इंडिया, स्पाइसजेट और अकासा जैसी वाणिज्यिक एयरलाइनों के प्रतिनिधियों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।

    दिल्ली हवाई अड्डे के अधिकारियों ने कहा कि लो विजिबिलिटी की चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए कई उपाय लागू किए जा रहे हैं।

    दिल्ली हवाई अड्डे के चार में से तीन रनवे पर कैट III इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (ILS) लगे हैं, जिससे घने कोहरे में भी विजिबिलिटी कम होने पर परिचालन संभव हो पाता है।

    (आईएएनएस)

    Latest articles

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...

    More like this

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...
    00:09:36

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...