गुजरात के जामनगर के शाही परिवार ने ऐतिहासिक फैसला लिया है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा (Ajay Jadeja) को नवानगर का अगला जाम साहब घोषित किया गया है।
जाम साहब शत्रुशाल्यसिंहजी महाराज ने शुक्रवार को एक पत्र के जरिए यह घोषणा की है। 53 वर्षीय अजय जडेजा (Ajay Jadeja) ने भारत के लिए 15 टेस्ट मैच और 196 एकदिवसीय मैच खेले हैं। अजय जडेजा (Ajay Jadeja) शाही जामनगर परिवार के वंशज हैं।
शुक्रवार को जारी एक पत्र में, निवर्तमान जाम साहेब शत्रुसल्यसिंहजी दिग्विजयसिंहजी जाडेजा ने कहा कि दशहरा का त्योहार उस दिन का प्रतीक माना जाता है जब पांडव निर्वासन से विजयी हुए थे।
जाम साहब ने पत्र में लिखा, “मुझे खुशी है कि अजय जडेजा नवानगर के नए जाम साहब होंगे। मुझे लगता है कि यह जामनगर के लोगों के लिए अच्छा होगा।”

अजय जड़ेजा (Ajay Jadeja) भारतीय क्रिकेट टीम के महान खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने 1992 से 2000 तक भारतीय टीम के हिस्सा रहे थे। वह भारतीय टीम के उप-कप्तान भी रह चुके है। हालांकि, मैच फिक्सिंग स्कैंडल में फंसने के बाद उनके क्रिकेट करियर में रुकावट आ गई थी। मैच फिक्सिंग के कारण उन्हें क्रिकेट खेलने से प्रतिबंधित कर दिया गया था।
साल 2003 में दिल्ली उच्च न्यायालय ने अजय जडेजा (Ajay Jadeja) पर से प्रतिबंध हटा दिया था। लेकिन इसके बाद अजय जडेजा ने क्रिकेट से संन्यास ले लिया। इसके बाद उन्होंने विभिन्न आईपीएल टीमों में कोच का रोल निभाया है। हाल ही में उन्होंने अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को कोचिंग दी है।
आपको बता दें कि अजय जाडेजा के पिता दौलतसिंहजी जाडेजा जामनगर लोकसभा से तीन बार सांसद रहे हैं। उनकी मां केरल के अलाप्पुझा की मूल निवासी हैं। जडेजा की शादी जया जेटली की बेटी अदिति जेटली से हुई है और उनके दो बच्चे हैं, अइमान और अमीरा।


