More
    HomeNationalMaharashtra में सरकार बनते ही Ajit Pawar को बड़ी राहत, 1000 करोड़...

    Maharashtra में सरकार बनते ही Ajit Pawar को बड़ी राहत, 1000 करोड़ की संपत्ति आयकर विभाग करेगी वापस

    Published on

    spot_img

    महाराष्ट्र में नई सरकार बनने के साथ ही उपमुख्यमंत्री अजित पवार को बड़ी राहत मिली है। आयकर विभाग ने Ajit Pawar के 1 हजार करोड़ की संपत्ति को मुक्त कर दी है।

    आयकर विभाग की ट्रिब्यूनल कोर्ट ने अक्टूबर 2021 में सीज हुई संपत्तियों को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के अटैचमेंट से मुक्त कर दिया है। दरअसल तीन साल पहले जांच के बाद Ajit Pawar उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार और बेटे पार्थ पवार की संपत्ति आयकर विभाग ने अटैच कर ली थी। लेकिन अब आयकर विभाग ने उनकी संपत्ति मुक्त कर दी है।

    2021 में आयकर विभाग ने मारा था छापा

    आपको बता दें कि साल 2021 में आयकर विभाग ने बेनामी संपत्ति के मामले में Ajit Pawar, उनके बेटे पार्थ पवार और पत्नी सुमित्रा पवार की संपत्ति सीज की थी। आयकर विभाग ने 7 अक्टूबर 2021 को विभिन्न कंपनियों पर छापेमारी के दौरान कुछ कागजात बरामद किए थे। आयकर विभाग ने दावा किया था कि ये कागजात अजित पवार और उनके परिवार की बेनामी संपत्तियों के थे। छापेमारी के बाद आयकर विभाग ने इस संपत्ति को जब्त कर लिया था।

    IT डिपार्टमेंट ने बेनामी संपत्ति रोकथाम अधिनियम के तहत मुंबई में Ajit Pawar और उनके करीबियों के घरों और ऑफिस की तलाशी ली थी। सभी संपत्तियां सीधे अजित पवार के नाम पर रजिस्टर्ड नहीं थी। जिसमें आयकर विभाग ने साउथ दिल्ली में स्थित 20 करोड़ रुपए का फ्लैट पार्थ पवार का निर्मल ऑफिस जिसकी कीमत 25 करोड़ रुपए थी। गोवा में 250 करोड़ रुपए का ‘निलय’ रिसॉर्ट पुणे, मुंबई समेत महाराष्ट्र की 27 अलग-अलग जगहों की जमीन को जब्त कर लिया था।

    1 हजार करोड़ की संपत्ति को किया रिलीज

    लेकिन महाराष्ट्र सरकार बनने के दो दिन बाद ही Ajit Pawar को राहत भरी खबर मिल गई है। जिसमें डिप्टी CM पद की छठी बार शपथ लेने के बाद अजित पवार की जब्त बेनामी संपत्ति रिलीज करने का आदेश दे दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के माने तो, दिल्ली के आयकर विभाग ट्रिब्यूनल ने पवार की 1 हजार करोड़ से ज्यादा की संपत्ति को फ्री कर दिया है। ट्रिब्यूनल ने संपत्तियां मुक्त करने का आदेश सुनाते हुए कहा कि आयकर विभाग कोई ऐसा सबूत पेश नहीं कर पाया है जिससे पता चले कि इन संपत्तियों के मामले में बेनामी लेनदेन किया गया था।

    Ajit Pawar के पास 124 करोड़ की है संपत्ति

    बैंकिंग सिस्टम के जरिए ही सारे लेनदेन हुए थे। पवार की तरफ से पेश हुए वकील प्रशांत पाटिल ने कहा कि पवार परिवार ने इन संपत्तियों को लेकर कोई गड़बड़ी नहीं की है। उनके खिलाफ लगे आरोप बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा कि वैध माध्यम के जरिए ही सारा लेनदेन किया गया था। आयकर विभाग भी ऐसा कोई सबूत नहीं दे पाया है जिससे पवार परिवार और बेनामी लेनदेन के बीच कोई कनेक्शन मिल सके।

    आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव से पहले अजित पवार ने जो हलफनामा दिया था उसके मुताबिक उनकी कुल संपत्ति 124 करोड़ है। उन्होंने बताया था कि उनके परिवार के पास कुल कैश 14.12 लाख रुपए है। वहीं, तमाम बैंकों के अकाउंट्स में 6.81 करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम जमा है। अजित पवार के पास करीब 75 लाख रुपए की गाड़ियां है। उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार के पास 10 लाख रुपए की गाड़ी है।

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...