More
    HomeNationalAkhilesh Yadav बोले अधिकारी बीजेपी के कार्यकर्ता की तरह कर रहे हैं...

    Akhilesh Yadav बोले अधिकारी बीजेपी के कार्यकर्ता की तरह कर रहे हैं काम

    Published on

    spot_img

    Sambhal Violence: उत्तर प्रदेश के संभल में हुई हिंसा को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रमुख Akhilesh Yadav ने बड़ा बयान दिया है।

    Akhilesh Yadav ने इस हिंसा को बीजेपी की सोची समझी साजिश करार दिया है। अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी इसके जरिए लोगों का ध्यान दूसरे मुद्दों से भटकाना चाहती है।

    संभल घटना पर हम संसद में चर्चा करना चाहते है- Akhilesh Yadav

    संसद के शीतकालीन सत्र से पहले Akhilesh Yadav ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जिस दिन से संसद सत्र शुरू हुआ है, समाजवादी पार्टी ने संभल की घटना का मुद्दा उठाने की कोशिश की है। सदन नहीं चला लेकिन हमारी मांग अब भी वही है, हम संभल की घटना पर सदन के पटल पर अपने विचार, अपनी बात रखना चाहते हैं।

    Akhilesh Yadav ने आगे कहा कि संभल में अधिकारी मनमाने ढंग से काम कर रहे हैं। जैसे कि वे बीजेपी के कार्यकर्ता के तौर पर काम कर रहे हैं। संभल की घटना बीजेपी की सोची-समझी रणनीति है, लोगों को दूसरे मुद्दों से भटकाने की। उन्होंने कहा कि जो हर जगह खोदना चाहते हैं। किसी दिन वे देश का सौहार्द और भाईचारा खो देंगे।

    भारत सरकार को बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमले के बारे में सोचना चाहिए- Akhilesh Yadav

    बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर हमले पर समाजवादी पार्टी प्रमुख Akhilesh Yadav ने कहा कि भारत सरकार को इस बारे में सोचना चाहिए, ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए। अगर वे हमारे संतों का सम्मान नहीं कर सकते तो वे एक मजबूत सरकार होने का दावा कैसे कर सकते हैं।

    मस्जिद सर्वे के जरिए अशांति पैदा करने की साजिश रची जा रही है- राम गोपाल यादव

    सपा सांसद राम गोपाल यादव ने कहा कि इस तरह के मस्जिदों के सर्वेक्षणों के जरिए देशभर में अशांति पैदा करने की साजिश रची जा रही है। सुप्रीम कोर्ट को इस पर संज्ञान लेना चाहिए और आदेश देने वाले जजों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

    क्या था संभल विवाद?

    आपको बता दें कि संभल में 24 नवंबर को जमा मस्जिद के सर्वे को लेकर बड़ा बवाल हुआ था। जमा मस्जिद में सर्वे के दौरान पथराव की घटना सामने आई थी। इस दौरान फायरिंग भी हुई थी। इस हिंसा में चार लोगों की मौत हो गई थी। संभल हिंसा में करीब 20 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

    संभल में लागू है बीएनएस की धारा 163

    प्रशासन ने इलाके में बीएनएस की धारा 163 लगा दिया है। साथ ही संभल जिला में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। पुलिस ने इस मामले में अब तक 2,750 आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है। इनमें से अधिकांश अज्ञात आरोपी हैं। सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क को हिंसा मामले में आरोपी बनाया गया है। साथ ही पुलिस ने स्थानीय सपा विधायक के बेटे सोहेल इकबाल पर भी हिंसा भड़काने का आरोप लगाया है।

    दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस संभल हिंसा का जांच कर रही है। साथ ही योगी सरकार ने संभल हिंसा की जांच करने के लिए एक कमेटी का गठन भी किया है। कमेटी हिंसा के कारणों का पता लगा कर सीएम योगी को रिपोर्ट सैपेंगी।

    Latest articles

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...

    More like this

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...
    00:09:36

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...