More
    HomeNational"कोई व्यक्ति वस्त्र से नहीं, वचन से योगी होता है" Akhilesh Yadav...

    “कोई व्यक्ति वस्त्र से नहीं, वचन से योगी होता है” Akhilesh Yadav ने सीएम योगी पर कसा तंज

    Published on

    spot_img

    समाजवादी पार्टी के प्रमुख Akhilesh Yadav ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है।

    अखिलेश यादव ने लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि एनकाउंटर करने वालों का काउंटडाउन शुरू हो गया है। अब वो ज्यादा दिन सरकार में नहीं रहेंगे।

    जितना बड़ा संत होगा उतना कम बोलेगा- Akhilesh Yadav 

    Akhilesh Yadav ने सीएम योगी पर हमला करते हुए कहा कि संत समाज के बीच झगड़े करवाए जा रहे हैं। जो खुद से बड़ा किसी और को नहीं मानते, वो कैसी योगी हैं?… सपा प्रमुख ने आगे कहा कि जो जितना बड़ा संत होता है वो उतना कम बोलता है और बोलता भी है तो जनकल्याण के लिए इसलिए उसे प्रवचन कहते हैं। यहां तो सब उल्टा ही है।

    कोई व्यक्ति वस्त्र से नहीं वचन से योगी होता है- Akhilesh Yadav

    अखिलेश ने आगे कहा कि जिस तरह की भाषा इस्तेमाल हो रही है उसे लग रहा है कि योग्यता के बारे में भी आपको और हमें जानना चाहिए। कोई व्यक्ति वस्त्र से नहीं, वचन से योगी होता है। जो योग हमेशा अमृतकाल को याद दिलाते हैं, ये आजादी का नहीं बर्बादी का अमृतकाल है और नकारात्मक लोगों का भी है। हमारे यहां माना जाता है कि जो जितना बड़ा ज्ञानी होता है वो उतना ही चुप रहता है। इसलिए हमारे यहां मौनी और मुनि की परंपरा रही है और कलयुग में सब उल्टा हो रहा है। मृदभाषी आजकल वाचाल बन गए हैं। मृदभाषी, कटुवाची बन गए हैं..परोपकारी लोग अत्याचारी का काम कर रहे हैं।

    सुप्रीम कोर्ट ने योगी सरकार पर लगाया 25 लाख का जुर्माना- Akhilesh Yadav

    अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार के बुलडोजर एक्शन पर भी निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने कहा कि जिनका काम सरकार चलाना है वो बुलडोजर चला रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि विकास का प्रतीक विनाश का प्रतीक बन गया है। इसे विध्वंस के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। देश में पहली बार ऐसा हुआ है कि सुप्रीम कोर्ट ने बुलडोजर एक्शन के खिलाफ उत्तर प्रदेश सरकार पर 25 लाख रुपए का भारी जुर्माना लगाया है। अगर कहीं ऐसा हुआ हो तो बताइए।

    Latest articles

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...

    More like this

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...
    00:09:36