More
    HomeNational‘महायुति’ के ‘महादुखी’ काल का होगा अंत, Akhilesh Yadav ने महाराष्ट्र वासियों...

    ‘महायुति’ के ‘महादुखी’ काल का होगा अंत, Akhilesh Yadav ने महाराष्ट्र वासियों के नाम लिखा संदेश

    Published on

    spot_img

    महाराष्ट्र में 20 नवंबर को मतदान होने वाला है। राज्य में आज शाम से चुनाव प्रचार थम गया है। Akhilesh Yadav ने महाराष्ट्र वासियों के नाम लिखा संदेश।

    महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों पर एक चरण में ही वोट डाले जाएंगे। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन महाराष्ट्र में चुनावी सरगर्मी तेज है। सभी पार्टियां आखिरी वक्त में वोटरों को लुभाना चाहती है। इसी बीच समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर महाराष्ट्र की जनता के नाम एक खास मैसेज लिखा है।

    महाराष्ट्र का हित देखकर वोट डाले- Akhilesh Yadav

    अखिलेश यादव ने पोस्ट में लिखा कि आज एक खास दिन है, आज शाम तक सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी बात कह चुके होंगे। सबके वादे, सबका वचन-पत्र, संकल्प-पत्र, मेनिफेस्टो या जाहीरनामा आपके सामने होगा लेकिन सबसे बड़ा वचन आपको उठाना है। सपा प्रमुख ने कहा कि ‘महाराष्ट्र और महाराष्ट्र वासियों का हित’ देखकर चुनाव में वोट डालना और एक ऐसी सकारात्मक सरकार चुन कर लाना जिसका लक्ष्य महाराष्ट्र का विकास हो, ना कि महाराष्ट्र की कीमत पर किसी और का।

    भाजपा की नकारात्मक राजनीति हारेगी- Akhilesh Yadav

    अखिलेश यादव ने महायुति सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन्होंने ‘महाराष्ट्र’ को अपनी साजिशों भरी तोड़-फोड़ की नकारात्मक राजनीति और सांप्रदायिक सियासी दांव पेंचों में फंसाकर,पिछले दरवाजे से महाराष्ट्र के नये प्रोजेक्ट दूसरे राज्यों में ले जाने का काम किया, अब वो बुरी तरह हारेंगे।

    जागरूक जनता और संयुक्त विपक्ष की सकारात्मक रणनीति और परस्पर समायोजन से भाजपा की नकारात्मक राजनीति हारेगी। इंडिया गठबंधन-महा विकास आघाडी की जीत महाराष्ट्र के ऐतिहासिक सामाजिक सौहार्द को पुनर्स्थापित करेगी व महाराष्ट्र को आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक रूप से पुनः सशक्त करेगी।

    दागी और दगा देने वाले भाजपा को करारी शिकस्त मिलेगी- Akhilesh Yadav

    यूपी के पूर्व सीएम ने कहा कि महाराष्ट्र के लोग 20 नवंबर को भारी संख्या में वोट डालकर, महाराष्ट्र के मान-सम्मान, भाईचारे, रोजी-रोटी, रोजगार, व्यापार और कारोबार के दुश्मनों को हराएंगे। दागी और दगा देने वाले भाजपा के संगी-साथियों को भी करारी शिकस्त मिलेगी। जिस भाजपाई महा-भ्रष्टाचार ने महापुरुषों की मूर्तियों तक को नहीं छोड़ा, उनके दिन अब पूरे हुए।

    बच्चियों के मान को भंग करनेवालों को राजनीतिक प्रश्रय देनेवाले हारेंगे। महाराष्ट्र की जागरूक और तरक्की पसंद जनता की संयुक्त शक्ति भाजपाई धोखेबाजी और खोखेबाजी दोनों को हरा देगी और साथ ही भाजपा और उनके संगी-साथियों के लिए महाराष्ट्र के दरवाजे हमेशा के लिए बंद कर देगी।

    महायुति के महादुखी काल का होगा अंत- Akhilesh Yadav

    अब इंडिया गठबंधन की सकारात्मक, संयुक्त और संगठित राजनीतिक रणनीति से भाजपा के नेतृत्व वाली ‘महायुती’ के ‘महादुखी’ काल का अंत होगा। महाराष्ट्र के दुश्मनों को हराने के लिए और महाराष्ट्र में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए हमारी महाराष्ट्र के सभी समझदार मतदाताओं से अपील है कि इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों को जिताने के लिए मतदान जरूर करें। उन्होंने अंत में लोगों से अपील की कि करें महा मतदान, रहें महा सावधान।

    Latest articles

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...

    More like this

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...
    00:09:36

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...