More
    HomeNational"सुप्रीम कोर्ट के फैसले से बुलडोजर हमेशा के लिए गैराज में खड़ा...

    “सुप्रीम कोर्ट के फैसले से बुलडोजर हमेशा के लिए गैराज में खड़ा हो गया”, Akhilesh Yadav ने BJP पर तंज कसा

    Published on

    spot_img

    आज सुप्रीम कोर्ट ने बुलडोजर एक्शन पर बड़ा फैसला सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट ने बुलडोजर एक्शन के लिए 15 गाइडलाइन जारी की है। Akhilesh Yadav ने योगी सरकार पर हमला बोला है।

    सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले पर कई नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले से बुलडोजर हमेशा के लिए गैराज में खड़ा हो गया है। सपा सांसद ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने जो कहा उससे बड़ी टिप्पणी कोई और नहीं हो सकती है।

    बुलडोजर हमेशा गैराज में खड़ा रहेगा- Akhilesh Yadav

    Akhilesh Yadav बुधवार को कानपुर में उपचुनाव का प्रचार करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की और एक चुनावी जनसभा को भी संबोधित किया। उन्होंने सरकार को घेरते हुए कहा कि आज के बाद उनका बुलडोजर हमेशा के लिए गैराज में खड़ा हो जाएगा। अब किसी गरीब का घर नहीं टूटेगा। इस सरकार का जो बुलडोजर प्रतीक बन गया था, उसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का जो फैसला आया है, उसके लिए मैं धन्यवाद देता हूं।

    अंग्रेज तो चले गए लेकिन उनके वचन वंशी आज भी हैं- Akhilesh Yadav

    Akhilesh Yadav ने कहा कि बंटोगे तो कटोगे नारा अनकंस्टीट्यूशनल है, अनडेमोक्रेटिक है। निगेटिव लोग ही ऐसा नारा दे सकते हैं। अंग्रेज तो चले गए लेकिन उनके वचन वंशी आज भी हैं, जो ऐसा नारा दे रहे हैं। इतनी लूट और भ्रष्टाचार कभी नहीं हुआ होगा, जितना उत्तर प्रदेश में इस बार हुआ है।

    डिंपल यादव ने योगी सरकार पर बोला हमला

    सुप्रीम कोर्ट ने आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन पर रोक लगाने की मांग करने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए कहा कि कार्यपालिका न्यायाधीश नहीं बन सकती है। बिना प्रक्रिया आरोपी का घर तोड़ना असंवैधानिक है। समाजवादी पार्टी की मैनपुरी सांसद डिंपल यादव ने सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले को ऐतिहासिक बताया है।

    डिंपल यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की कार्यशैली को कोर्ट ने गलत ठहरा दिया है। ऐसी बातें लगातार समाजवादी पार्टी की ओर से कही जा रही थी कि यह असंवैधानिक है, कोई भी कानून प्रणाली को इसमें फॉलो नहीं किया गया है। यह ऐतिहासिक फैसला सुप्रीम कोर्ट की तरफ से आया है, उत्तर प्रदेश सरकार की जो कार्यशैली रही उसे सुप्रीम कोर्ट ने गलत कहा है।

    एक घंटे में किसी की पूरी जिंदगी तबाह कर दी जाती थी- याचिकाकर्ता

    बुलडोजर कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट के फैसला आने के बाद याचिकाकर्ता जमीयत उलेमा-ए-हिंद के चेयरमैन मौलाना अरशद मदनी ने प्रतिक्रिया दी है। अरशद मदनी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि हम तो ये समझते हैं कि किसी शख्स की पूरी जिंदगी की कमाई उसके घर को गिरा देना ये कानून के खिलाफ है।

    उन्होंने कहा कि जो कुछ किया जा रहा है वह गरीबों की पूरी जिंदगी की कमाई खत्म कर देने का प्रयास है। मदनी ने कहा कि एक दिन या एक घंटे में किसी की पूरी जिंदगी तबाह कर दी जाती है, और इसी आधार पर हम कोर्ट गए थे। हमारी कोशिश रही कि हम मुसीबत में फंसे लोगों की मदद करें। हमारे वकीलों ने गरीबों और मजलूमों का मजबूत पक्ष रखा। मदनी ने कहा कि हम बेहद खुश हैं और मानते हैं कि कोर्ट ने सही और सटीक कदम उठाया है। यह जमीयत उलेमा-ए-हिंद की बड़ी उपलब्धि है।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...