More
    HomeNationalAmit Shah के बयान से नीतीश कुमार के भविष्य पर लटका तलवार,...

    Amit Shah के बयान से नीतीश कुमार के भविष्य पर लटका तलवार, क्या बिहार में भी होगा महाराष्ट्र जैसा खेला?

    Published on

    spot_img

    बिहार में अगले साल विधानसभा का चुनाव होने वाला है। चुनाव से पहले राज्य में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। Amit Shah ने बिहार में सीएम फेस पर जवाब दिया है।

    महाराष्ट्र चुनाव के नतीजे आने के बाद से ही कयास लगाय जा रहा है कि बीजेपी महाराष्ट्र मॉडल को बिहार में लागू कर सकती है। आपको बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। इसके बाद बीजेपी ने एकनाथ शिंदे की जगह पर देवेंद्र फडणवीस को सीएम बनाया।

    क्या बिहार में भी लागू होगा महाराष्ट्र मॉडल?

    इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे है कि बीजेपी बिहार में भी महाराष्ट्र मॉडल को लागू कर सकती है। बिहार मॉडल के तर्ज पर ही महाराष्ट्र में कम विधायकों के बावजूद शिवसेना के नेता एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाया गया था। महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के बाद बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री बनाया गया है। एकनाथ शिंदे अब डिप्टी सीएम बनाए गए हैं।

    महाराष्ट्र में हुए इस फेरबदल के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गई कि बिहार विधानसभा चुनाव के बाद बिहार में भी महाराष्ट्र मॉडल को लागू किया जाएगा। इसका मतलब ये हुआ कि जिस तरह ढाई साल से एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री बने रहे और चुनावों के बाद फडणवीस की ताजपोशी कर दी गई। क्या नीतीश कुमार के साथ भी चुनाव के बाद खेला हो सकता है?

    दोनों पार्टी में तय होने के बाद सीएम फेस का होगा ऐलान- Amit Shah

    केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah से एक इंटरव्यू में पूछा गया कि महाराष्ट्र में फेरबदल के बाद क्या बिहार में जेडीयू को ये मैसेज नहीं जाएगा कि अभी तक तो हम मुख्यमंत्री हैं बाद में कोई और हो जाए? Amit Shah ने पहले इस सवाल को टालने की कोशिश की। लेकिन दोबारा सवाल पूछे जाने पर Amit Shah ने कहा कि यह मंच पार्टी के फैसले बताने के लिए उचित नहीं है। मैं पार्टी का डिसिप्लिन कार्यकर्ता हूं। पार्टी पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा करेगी और इसके बाद फैसला लिया जाएगा। इसी तरह यह मुद्दा जेडीयू में भी विचार किया जाएगा। दोनों पार्टियों के बीच बातचीत के बाद जो तय होगा उसे आपको बता दिया जाएगा।

    गृहमंत्री की बातों से साफ हो गया है कि अभी तय नहीं है कि बीजेपी नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ेगी या नहीं। अमित शाह के इस बयान के बाद से ही कयास लगनी शुरू हो गई है कि क्या नीतीश कुमार चुनाव तक ही मुख्यमंत्री बने रहेंगे। अब देखना दिलचस्प होगा कि बिहार विधानसभा चुनाव के बाद क्या नीतीश कुमार ही सीएम पद पर बने रहेंगे या बीजेपी को पहला मुख्यमंत्री मिलेगा?

    Latest articles

    Karnataka SIR में 1.1 करोड़ से ज्यादा मतदाता रिकॉर्ड हटाए जाने का दावा, 62 लाख नाम ‘Permanently Shifted’ श्रेणी में; प्रक्रिया पर उठे गंभीर...

    बेंगलुरु: कर्नाटक (Karnataka) में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान बड़ी...

    गुजरात के Morbi में कुएं का पानी लगातार हिलता दिखा, भूकंप नहीं बल्कि भूजल रिचार्ज है वजह: विशेषज्ञ

    गुजरात | मोरबी: गुजरात के मोरबी (Morbi) जिले के एक गांव में कुएं का...

    Greater Noida Authority की कथित लापरवाही से 6 वर्षीय बच्चे की मौत, कार्रवाई की मांग तेज

    ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) की कथित लापरवाही के कारण एक...

    Ghaziabad: सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों के बीच जमकर मारपीट, CCTV वीडियो वायरल

    Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित एक रिहायशी सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों...

    More like this

    Karnataka SIR में 1.1 करोड़ से ज्यादा मतदाता रिकॉर्ड हटाए जाने का दावा, 62 लाख नाम ‘Permanently Shifted’ श्रेणी में; प्रक्रिया पर उठे गंभीर...

    बेंगलुरु: कर्नाटक (Karnataka) में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान बड़ी...

    गुजरात के Morbi में कुएं का पानी लगातार हिलता दिखा, भूकंप नहीं बल्कि भूजल रिचार्ज है वजह: विशेषज्ञ

    गुजरात | मोरबी: गुजरात के मोरबी (Morbi) जिले के एक गांव में कुएं का...

    Greater Noida Authority की कथित लापरवाही से 6 वर्षीय बच्चे की मौत, कार्रवाई की मांग तेज

    ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) की कथित लापरवाही के कारण एक...