More
    HomeEntertainmentAmitabh Bachchan Birthday: बिग बी साल में दो बार क्यों मनाते हैं...

    Amitabh Bachchan Birthday: बिग बी साल में दो बार क्यों मनाते हैं बर्थडे

    Published on

    spot_img

    बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का आज जन्मदिन है। अमिताभ बच्चन आज 82 साल के हो गए।

    अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के घर जलसा के बाहर फैंस का जमावड़ा लग गया है। सभी फैंस बिग बी की एक झलक पाने के इंतजार में उनके घर के बाहर खड़े हैं। कई फैंस बिग बी के अलग-अलग फिल्मों के लुक में तैयार हो कर आए हैं। अमिताभ बच्चन ने भी फैंस को नाराज नहीं किया और जलसा से बाहर निकलकर फैंस का शुक्रिया अदा किया। क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड के एंग्री यंग मैन एक साल में दो बार अपना जन्मदिन मनाते हैं?

    अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का जन्म यूपी के इलाहाबाद में 18 अक्टूबर 1942 को हुआ था। यह उनका आधिकारिक जन्मदिन भी है। लेकिन अमिताभ बच्चन साल में 2 बार अपना बर्थडे मनाते हैं। सदी के महानायक अपना दूसरा बर्थडे 2 अगस्त को मनाते हैं। साल 1982 में वे फिल्म कुली की शूटिंग कर रहे थे और इसी दौरान उनके साथ एक बड़ा हादसा हो गया। कुली फिल्म की शूटिंग बंगलोर में चल रही थी। एक एक्शन सीन के दौरान बिग बी घायल हो गए। उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया जहां उनकी मल्टीपल सर्जरी हुई।

    थोड़े समय बाद उन्हें मुंबई के एक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। इसके बाद भी बिग बी की हालत बिगड़ती ही रही। डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। लेकिन 2 अगस्त को बिग बी ने अंगूठा हिलाया जिसके बाद डॉक्टर्स की टीम ने उनका उपचार फिर से शुरू किया था।

    2 अगस्त को ही अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) मौत के मुंह से बाहर निकल कर आए थे। यह उनका दूसरा जन्म था। इसके बाद से ही बिग बी 2 अगस्त को अपना दूसरा बर्थडे मनाते हैं। अमिताभ बच्चन जब हॉस्पिटल से बाहर आए तो वहां भारी संख्या में फैंस जमा हो गए थे। तब अमिताभ बच्चन ने कहा था कि अब मैं मौत पर विजय पाकर वापस लौट रहा हूं।

    अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने अपने करियर की शुरूआत “सात हिंदुस्तानी” फिल्म से की थी। इस फिल्म में सात हीरो थे। अमिताभ बच्चन 5 दशक से फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। हाल ही में उनकी फिल्म कल्कि 2898 एडी रिलीज हुई थी।

    Latest articles

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...

    More like this

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...
    00:09:36