बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday) की नई फिल्म CTRL का ट्रेलर लॉन्च हो गया है। यह फिल्म नेटफलिक्स (Netflix) पर रिलीज होने वाली है।
साइबर-थ्रिलर CTRL में अनन्या पांडे एक युवा महिला के किरदार में हैं। इस फिल्म में विहान समत (Vihaan Samat) ने अनन्या के आशिक का रोल निभाया है।
फिल्म में इस महिला को जब पता चलता है कि उसका प्रेमी उसे धोखा दे रहा है तो वह उसे अपने जीवन से निकालने का कठोर फैसला लेती है।
हालांकि, यह सब कुछ इतना आसान नहीं होता है और वह अनजाने में एक उन्नत AI को ऐक्टिव कर देती है जो उसकी डिजिटल दुनिया को नियंत्रित कर लेती है।
AI उसकी ऑनलाइन उपस्थिति में हेरफेर करना शुरू कर देता है, उसके जीवन में अराजकता पैदा करता है क्योंकि यह उसकी इच्छाओं को पूरा करने और उसके विश्वासघात की किसी भी याद को खत्म करने का प्रयास करता है।
निखिल द्विवेदी (Nikhil Dwivedi) और आर्य मेनोन द्वारा निर्मित फिल्म CTRL का निर्देशन विक्रमादित्य मोटवाने (Vikramaditya Motwane) ने किया है।
OTT की नई फेवरेट स्टार अनन्या पांडे की ‘खो गए हम कहाँ’ आज की यंग जनरेशन को खूब पसंद आई है। हाल ही में आई ‘कॉल मी बे’ में भी अनन्या के काम को खूब पसंद किया गया था।
अब निगाहें CTRL पर हैं जो आगामी 4 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है।


