दक्षिण कोरियाई वेब सीरीज स्क्विड गेम (Squid Game) का सीजन 2 नेटफ्लिकिस (Netflix) पर रिलीज होने वाला है। स्क्विड गेम सीजन 1 (Squid Game 1) को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद ये तो तय था कि इसका सीजन 2 जरूर आएगा, पर मेकर्स इसे कब रिलीज करते हैं इस पर अब तक सस्पेंस बना हुआ था।
स्क्विड गेम 2 का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और डेट भी कन्फर्म हो चुकी है। ट्रेलर नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज हुआ है और सीजन 2 की डेट 26 दिसंबर बताई गई है।
स्क्विड गेम (Squid Game) का पहला सीजन 2021 नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज हुआ था। ये एक डायस्टोपियन सर्वाइवल थ्रिलर सीरीज है।
सीजन 1 की कहानी उन लोगों के आस-पास घूमती है जो जीवन से हार मान चुके थे। इन लोगों को चुनकर एक खेल का इनविटेशन दिया जाता है। इस खेल में चुने गए लोगों को 4.56 मिलियन डॉलर जीतने का मौका मिलता है।
स्क्विड गेम (Squid Game) सीजन 1 में उन लोगों को मार दिया जाता है जो लेवल पार नहीं कर पाते। इस तरह आखिर में एक विजेता बचता है, जिसे इनाम की रकम मिलती है।
स्क्विड गेम सीजन 2 की बात करें तो इसमें नया ट्विस्ट देखने को मिलेगा। इसमें ली जंग-जे, ली ब्युंग-हुन, वाई हा-जून और गोंग यू नजर आएंगे।


