साउथ सिनेमा की मशहूर हॉरर मूवी तुम्बाड (Tumbbad) का सीक्वल आने वाला है। फिल्म के निर्माताओं ने तुम्बाड की री-रिलीज के बीच फिल्म के सीक्वल का ऐलान कर दिया है।
तुम्बाड लोक साहित्य पर बेस्ड एक फैंटसी फिल्म है। फिल्म के मेन लीड और निर्माता सोहम शाह (Sohum Shah) हैं। यह फिल्म 2018 में पहली बार रिलीज हुई थी।
सोहम शाह ने सोशल मीडिया के जरिए एक वीडियो शेयर करते हुए तुम्बाड-2 (Tumbbad-2) का ऐलान किया।
फिल्म समीक्षक तरण आदर्श (Taran Adarsh) ने भी ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है- तुम्बाड की री-रिलीज को मिल रहे अपार स्नेह के बीच सोहम शाह ने तुम्बाड-2 का ऐलान कर दिया है।
वीडियो में सोहम शाह की आवाज़ एक रहस्यमय चेतावनी देती हुई सुनाई देती है, “समय का पहिया गोल है…जो बीत गया.. वो फिर लौट के आएगा…दरवाज़ा भी एक बार फिर खुलेगा।” टीजर के अंत में सुनाई देता है- “प्रलय…प्रलय आएगा”।
तुम्बाड की री-रिलीज को भी दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। इस बार भी फिल्म को वैसा ही रिस्पॉन्स मिल रहा है जैसा 6 साल पहले मिला था। तुम्बाड को 13 सितंबर को री-रिलीज किया गया है।


