More
    HomeNationalAnil Vij ने सीएम पद पर दावा ठोंक हरियाणा में बढ़ा दी...

    Anil Vij ने सीएम पद पर दावा ठोंक हरियाणा में बढ़ा दी हलचल

    Published on

    spot_img

    हरियाणा में जारी विधानसभा चुनाव के बीच बीजेपी के सीनियर नेता अनिल विज (Anil Vij) के एक बयान ने सियासी हलचल बढ़ा दी है।

    अनिल विज ने मुख्यमंत्री के पद पर दावा ठोंकते हुए कहा है कि अगर पार्टी दोबारा सत्ता में लौटती है तो वो सीएम पद के लिए दावा पेश करेंगे।

    राज्य के गृह मंत्री रह चुके अनिल विज (Anil Vij) इस बार भी अंबाला छावनी विधानसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार हैं। उन्होंने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- “लोगों की मांग और वरिष्ठता के आधार पर इस बार मैं सीएम बनने का दावा पेश करूंगा।

    अनिल विज ने कहा- “मैंने आज तक पार्टी से कभी कुछ नहीं मांगा। हरियाणा के लोग मुझसे मिलने आ रहे हैं। लोग मुझसे कहते हैं कि मैं सबसे वरिष्ठ हूँ, लेकिन मुख्यमंत्री नहीं बना।”

    अनिल विज छह बार के विधायक भी रह चुके हैं। उनका कहना है कि पार्टी उन्हें विधायक बनाती है या नहीं, यह पार्टी पर निर्भर करता है।

    गौरतलब है कि अनिल विज (Anil Vij) मनोहर लाल खट्टर सरकार में कैबिनेट मंत्री थे लेकिन बीते मार्च में नायब सिंह सैनी की अगुवाई में सरकार बनी तो उन्हें मंत्रिमंडल में जगह नहीं दी गई।

    विज के बयान पर बीजेपी की प्रतिक्रिया आई है। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के हरियाणा चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ही पार्टी का चेहरा हैं और उनके नेतृत्व में पार्टी तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाएगी।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this