बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर (Anupam Kher) की फिल्म ‘विजय 69’ की रिलीज डेट का ऐलान किया गया है।
यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होगी। विजय 69 फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म में अनुपम खेर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। आपको बता दें कि विजय 69 ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
फिल्म निर्माताओं ने अब इस फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। विजय 69 को 8 नवंबर, 2024 को रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म को अक्षय रॉय ने निर्देशित किया हैं और मनीष शर्मा ने इस फिल्म को निर्मित किया है। इस फिल्म में अनुपम खेर (Anupam Kher) मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।
फिल्म ‘विजय 69’ एक 69 वर्षीय व्यक्ति की प्रेरक कहानी को दर्शाती है। इस फिल्म में बुजुर्ग व्यक्ति को मुश्किलों से लड़ता हुआ दिखाया गया है। यह फिल्म जीवन की चुनौतियों के दौरान हमें बनाए रखने वाले रिश्तों की खोज करते हुए हास्य और भावनाओं का मिश्रण करते हुए “देर आए दुरुस्त आए” के सार को दर्शाती है।
नेटफ्लिक्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा साझा की है। नेटफ्लिक्स ने इंस्टाग्राम पर कैप्सन में लिखा, जिंदगी एक रेस नहीं है, यह एक ट्रायथलॉन है। विजय 69 फिल्म 8 नवंबर को रिलीज होगी।
अनुपम खेर (Anupam Kher) ने अपने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा, “मेरे लिए विजय 69 एक फिल्म से कहीं अधिक है – यह जुनून, दृढ़ता और अटल मानवीय भावना का एक प्रमाण है। यह इस विश्वास का प्रतीक है कि उम्र कभी भी हमारे सपनों को पूरा करने में बाधा नहीं बनती है।”
अनुपम खेर (Anupam Kher) ने आगे कहा, “मैं दुनिया भर के दर्शकों के लिए नेटफ्लिक्स पर इस बेहतरीन कहानी का अनुभव करने के लिए उत्साहित हूं। मुझे मौके देने के लिए मैं अपने लेखक और निर्देशक अक्षय रॉय और निर्माता मनीष शर्मा और यशराज फिल्म्स को भी धन्यवाद देना चाहता हूं।”


