More
    HomeEntertainmentAnurag Kashyap ने CTRL को बताया Ananya के करियर की बेस्ट फिल्म

    Anurag Kashyap ने CTRL को बताया Ananya के करियर की बेस्ट फिल्म

    Published on

    spot_img

    अनन्या पांडे की साइबर-थ्रिलर फिल्म CTRL शुक्रवार को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। फिल्म को प्रशंसकों और आलोचकों, दोनों से सराहना मिल रही है। अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) ने भी अनन्या पांडे की तारीफ की है।

    बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) ने हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई अनन्या पांडे और विक्रमादित्य मोटवाने की फिल्म CTRL की प्रशंसा की है। कश्यप ने कहा कि इस फिल्म में अनन्या पांडे ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया है।

    अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक लंबी पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “विक्रमादित्य मोटवाने एक और धमाकेदार फिल्म लेकर आए हैं। आप उस आदमी को रोक नहीं सकते हैं, या उसे एक बॉक्स में नहीं डाल सकते हैं। हमेशा अपने आस-पास के सभी लोगों की तुलना में वो हमेशा बहादुर रहे हैं। मेरे लिए, वह हमेशा सबसे आगे रहने वाले व्यक्ति रहे हैं। वह मेरे प्रिय व्यक्ति हैं। उन्होंने मुझे मेरे पहले स्टिल कैमरे से परिचित करवाया, उन्होंने मुझे साउंड डिजाइन सिखाया साथ ही उसका महत्व भी बताया। उन्होंने ही मुझे मैक बुक से परिचित करवाया है।”

    अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) ने अनन्या की तारीफ करते हुए पोस्ट में लिखा, “यह एक थ्रिलर फिल्म है, यह डरावना है, यह अनन्या के करियर की सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। निखिल को बधाई।। टीम ने अच्छा काम किया है। मैं इसे स्क्रीन पर देखने के लिए भाग्यशाली था, लेकिन अब, यह Netflix.in पर स्ट्रीम हो रहा है। इसे अच्छे हेडफोन के साथ देखें। nikhildwivedi25 को बधाई।” अनुराग कश्यप के पोस्ट शेयर करने के तुरंत बाद अनन्या पांडे ने अनुराग की पोस्ट पर अपना रिएक्शन देते हुए “लव यू” लिखा।

    आपको बता दें कि अनन्या पांडे की अगली फिल्म CTRL नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को विक्रमादित्य मोटवाने ने बनाया है। इस फिल्म में अनन्या पांडे एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की भूमिका निभा रही हैं। जो अपने प्रेमी के लापता होने के बाद साजिश के जाल में फंस जाती हैं।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this