More
    HomeEntertainmentNetflix पर जल्द रिलीज होगी काजोल की Do Patti, डबल रोल में...

    Netflix पर जल्द रिलीज होगी काजोल की Do Patti, डबल रोल में दिखेंगी कृति सेनन

    Published on

    spot_img

    बॉलीवुड एक्ट्रेस और नेशनल अवॉर्ड विनर कृति सेनन की फिल्म दो पत्ती (Do Patti) नेटफ्लिक्स पर जल्द ही रिलीज होने वाली है।

    बतौर प्रोड्यूसर कृति सेनन की यह पहली फिल्म है। साथ ही इस फिल्म में वह डबल रोल भी निभा रही हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल और शहीर शेख भी फिल्म में अभिनय कर रहे हैं। कुछ दिन पहले ही फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था। अब इसकी रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी गई है। यह फिल्म 25 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज होने जा रही है।

    आपको बता दें कि इस फिल्म में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियां काजोल और कृति सेनन मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। कृत सेनन और काजोल दूसरी बार एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आ रही हैं। इससे पहले दोनों रोहित शेट्टी की फिल्म दिलवाले में एक साथ नजर आई थी।

    दो पत्ती (Do Patti) फिल्म में काजोल एक अनुभवी पुलिस अफसर का किरदार निभा रही हैं। जबकि कृति सेनन एक हत्या के मामले की संदिग्ध की भूमिका में दिखेंगी। टीजर देख कर लगता है कि फिल्म की कहानी रहस्यमयी और दिलचस्प होने वाली है। दर्शकों को फिल्म में सस्पेंस और रोमांच का जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा।

    हाल ही में फिल्म का एक नया टीजर रिलीज भी किया गया है। टीजर में देखा जा सकता है कि एक कैफे में काजोल कृति सेनन को गिरफ्तार करने की कोशिश करती हुई नजर आती है। लेकिन तभी कृत सेनन का डबल रोल सीन में आ जाती है और काजोल को हैरान-परेशान कर देती है।

    दो पत्ती (Do Patti) एक सस्पेंस भरी फिल्म होने वाली है। टीजर को देख कर लगता है कि फिल्म दो जुड़वां बहनों के गहरे रहस्यों और एक जुझारू पुलिस इंस्पेक्टर की जांच के इर्द-गिर्द घूमने वाली है। टीजर देख कर मालूम चलता है कि काजोल मर्डर केस को सुलझाने की कोशिश कर रही है।

    आपको बता दें कि इस फिल्म (Do Patti) को उत्तराखंड के काल्पनिक शहर देवीपुर की खूबसूरत पहाड़ियों में शूट किया गया है। जहां की पहाड़ियों में सच्चाई और झूठ के बीच की धुंधली रेखाएं इस कहानी को और भी पेचीदा बना देती हैं। जैसे-जैसे यह केस आगे बढ़ता है, आधे सच और आधे झूठ की परतें खुलती जाती हैं, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखेंगी।

    यह टीजर फिल्म (Do Patti) के थ्रिलर होने का दावा करता है। फिल्म का निर्माण कृति सेनन, कनिका ढिल्लों और नेटफ्लिक्स ने मिलकर किया है। काजोल और कृति के अलावा, फिल्म में टीवी के चर्चित अभिनेता शहीर शेख भी एक महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे।

    Latest articles

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...

    More like this

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...
    00:09:36

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...