More
    HomeNationalArvind Kejriwal का बड़ा दावा AAP वोटर्स का नाम हटवा रही है...

    Arvind Kejriwal का बड़ा दावा AAP वोटर्स का नाम हटवा रही है BJP, चुनाव आयोग पर लगाया आरोप

    Published on

    spot_img

    दिल्ली में आगामी दो महीने में विधानसभा का चुनाव होने वाला है। चुनाव से पहले ही दिल्ली में सरगर्मी तेज हो गई है। Arvind Kejriwal ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाए हैं।

    आम आदमी पार्टी (AAP) और बीजेपी दोनों एक दूसरे पर हमलावर है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और AAP प्रमुख Arvind Kejriwal ने बीजेपी पर निशाना साधा है। केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी दिल्ली में बड़े स्तर पर वोट कटवाने के लिए चुनाव आयोग में आवेदन दे रही है।

    Arvind Kejriwal ने दावा किया कि शाहदरा सीट पर पिछले एक महीने में 11 हजार 18 वोट कटवाने के आवेदन दिए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग चोरी-छिपे ऐसे वोटर्स का नाम हटा रहा है, जो जीवित हैं और अपने पते पर ही रह रहे हैं। केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुछ लोगों को बतौर सबूत पेश भी किया। Arvind Kejriwal ने चुनाव आयोग से मांग की कि विधानसभा चुनाव होने तक किसी भी वोटर का नाम नहीं काटा जाए।

    Arvind Kejriwal ने बीजेपी पर लगाया आरोप

    दिल्ली के पूर्व सीएम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बीजेपी बड़े स्तर पर दिल्ली में वोट कटवाने के लिए चुनाव आयोग में आवेदन दे रही है। चुनाव आयोग भी चोरी छिपे इन आवेदनों पर कार्रवाई चल रही है। पूर्व सीएम ने कहा कि आज हम एक विधानसभा का डेटा साझा कर रहे हैं। आने वाले समय में और विधानसभाओं का भी डेटा शेयर करेंगे।

    Arvind Kejriwal ने आगे कहा कि शाहदरा विधानसभा क्षेत्र में पिछले एक महीने में 11 हजार 18 वोट कटवाने के लिए आवेदन दिया है। इस आवेदन के हर पेज पर बीजेपी के नेता विशाल भारद्वाज के हस्ताक्षर हैं। बीजेपी के लेटर हेड पर आवेदन दिए गए हैं। चुनाव तक पता नहीं कितने वोट कटवाएंगे। इन आवेदनों में कहा गया है कि ये लोग शिफ्ट हो गए हैं या मर गए हैं। हमारे लिए कम समय में सबकी जांच करना संभव नहीं था हमने 500 लोग छांटे हैं। 500 में से 372 लोग ऐसे मिले है जो वहीं रहते हैं।

    AAP के वोटर्स को काट रहें है नाम – Arvind Kejriwal

    केजरीवाल ने दावा किया कि इनमें से अधिकतर आम आदमी पार्टी के वोटर्स हैं। शाहदरा विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 86 हजार वोटर्स हैं। बीजेपी 11 हजार वोट कटवाना चाहती है यानी 6 फीसदी। उन्होंने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी ने पिछला चुनाव 5,294 वोट से जीती थी। अब ये 11 हजार वोट कटवा रहे हैं तो चुनाव का मतलब क्या रह गया है। केजरीवाल ने कहा कि इसमें चुनाव आयोग की भूमिका बहुत संदिग्ध है।

    चुनाव आयोग का नियम है कि हर दिन जितने लोगों के वोट कटने के आवेदन आते हैं, उसे हर दिन फॉर्म नंबर 10 में डालना होता है। कल तक चुनाव आयोग की वेबसाइट पर शाहदरा में केवल 487 आवेदन दिखाए जा रहे हैं। यानी बीजेपी ने जो 11 हजार आवेदन दिए हैं उन पर चोरी-छिपे काम हो रहा है। इसका सबूत है कि 22 नवंबर को चुनाव आयोग ने इन पर कार्रवाई करने का आदेश दिया है। केजरीवाल ने आखिर में पूछा कि चुनाव आयोग की क्या मंशा है?

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...