दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने CM पद से इस्तीफे का ऐलान कर दिया है। उनका कहना है कि वो दो दिन बाद मुख्यमंत्री (CM) पद को त्याग देंगे। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ‘कोर्ट ने मुझे जमानत दे दी है, लेकिन आज मैं आपकी अदालत में आया हूं, मैं जनता की अदालत में आया हूं, आपसे पूछने आया हूं कि आप केजरीवाल को ईमानदार मानते हो या गुनहगार मानते हो। उन्होंने कहा कि मैं तब तक कुर्सी पर नहीं बैठूंगा जब तक जनता अपना फैसला ना सुना दें।’
अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने बीजेपी (BJP) पर हमला बोलते हुए कहा कि ‘मुझे जेल भेजने के पीछे इनका मकसद मेरी हिम्मत को तोड़ना था।’ केजरीवाल ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि इन्होंने एमएलए को तोड़ने का फार्मूला बनाया हुआ है। ये ईडी, सीबीआई को भेज कर डराते हैं। ये आम आदमी पार्टी को भी तोड़ना चाहते थे।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने साफ किया है कि दिल्ली की विधानसभा भंग नहीं होगी। आम आदमी पार्टी की विधायक दल की बैठक में नया मुख्यमंत्री चुना जाएगा। दिल्ली विधानसभा चुनावों तक डिप्टी सीएम के पद पर रहे मनीष सिसोदिया भी कोई पद नहीं लेंगे।
अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के इस ऐलान के बाद आम आदमी पार्टी के नेताओं के रिएक्शन सामने आ रहे है। ‘आप’ नेता आतिशी मार्लेना ने कहा कि ‘पिछले दो सालों से BJP ने AAP को परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। हज़ारों छापे मारे गए लेकिन वे भ्रष्टाचार का कोई सबूत पेश नहीं कर पाए। BJP चुनाव से डरती है। बीजेपी जानती है कि जिस तरह से @ArvindKejriwal जी पर झूठे आरोप लगाए गए, उससे दिल्ली की जनता नाराज़ है। इसलिए BJP चुनाव नहीं चाहती क्योंकि उन्हें पता है कि दिल्ली की जनता इस नाराज़गी को अपने वोटों में ज़ाहिर करेगी। अगर आज चुनाव हो जाएं तो दिल्ली की जनता भाजपा को एक भी सीट नहीं देगी। 70 में से 70 सीटें आम आदमी पार्टी को मिलेंगी।’
‘आप’ नेता राघव चड्ढा ने अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के इस्तीफे को लेकर कहा कि, ‘जिस देश में कोई एक पार्षद की कुर्सी से भी इस्तीफ़ा नहीं देता, वहाँ हमारे नेता @ArvindKejriwal जी ने सिर्फ़ भ्रष्टाचार के आरोप लगने पर अग्निपरीक्षा देते हुए CM की कुर्सी त्याग करने का फ़ैसला किया है। केजरीवाल जी कट्टर ईमानदार हैं, इस बात पर अब जनता मोहर लगाएगी। गर्व है मुझे ऐसी पार्टी का कार्यकर्ता होने पर।


