More
    HomeNationalवोटिंग से पहले Ashok Tanwar की 'घर वापसी'

    वोटिंग से पहले Ashok Tanwar की ‘घर वापसी’

    Published on

    spot_img

    हरियाणा चुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। वोटिंग से ठीक पहले पूर्व सांसद और दलित नेता अशोक तंवर (Ashok Tanwar) ने कांग्रेस में वापसी कर ली है।

    महेंद्रगढ़ की चुनावी रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मौजूदगी में तंवर (Ashok Tanwar) ने कांग्रेस में वापसी की। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत कई नेता मौजूद रहे।

    बड़ी बात यह है कि कांग्रेस में वापसी से कुछ घंटे पहले तक अशोक तंवर (Ashok Tanwar) बीजेपी उम्मीदवार के लिए वोट मांग रहे थे।

    अशोक तंवर की घर वापसी पर कांग्रेस ने ट्वीट किया है। पार्टी का कहना है, “कांग्रेस लगातार शोषितों, वंचितों के हक़ की आवाज़ उठा रही है। पार्टी संविधान की रक्षा के लिए ईमानदारी से लड़ाई लड़ रही है। इस संघर्ष और समर्पण का असर है कि BJP के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद अशोक तंवर कांग्रेस में शामिल हो गए।”

    हरियाणा में 5 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का आज आखिरी दिन है। 8 अक्टूबर को चुनाव के नतीजे आएंगे।

    5 साथ पहले छोड़ दिया था हाथ का साथ

    आपको बता दें कि 2009 में अशोक तंवर ने कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर सिरसा से लोकसभा चुनाव जीता था। हालांकि, 2014 के लोकसभा चुनाव में वे इंडियन नेशनल लोकदल के चरणजीत सिंह रोड़ी से हार गए थे।

    अशोक तंवर ने 2019 में कांग्रेस छोड़ दी थी और 2022 में आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो गए। इस बीच, तंवर ने अपनी पार्टी बनाई और कुछ समय के लिए तृणमूल कांग्रेस में भी शामिल हुए।

    तंवर ने 2024 लोकसभा चुनावों में कांग्रेस के साथ गठबंधन का विरोध करते हुए AAP से इस्तीफा दे दिया था।

    अशोक तंवर हरियाणा में बड़ा दलित चेहरा हैं। तंवर हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। अब हरियाणा में मतदान से ठीक दो दिन पहले कांग्रेस में उनकी एंट्री हुई है।

    Latest articles

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...

    More like this

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...
    00:09:36